'कुली' का दूसरा गीत 'मोनिका' जारी, रेड ड्रेस में छाईं पूजा हेगड़े, धमाकेदार डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
पूजा हेगड़े का ‘मोनिका’ गाना जितनी तेज़ी से वायरल हो रहा है, उससे यह साफ है कि फिल्म कुली को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है। अगर यह गाना फिल्म का ट्रेलर है, तो दर्शकों को आने वाली फिल्म में एक ज़बरदस्त म्यूज़िकल और विजुअल ट्रीट मिलने वाली है।
Posts by : Rajesh Bhagtani |
Updated on: Sat, 12 Jul 2025 5:51:13
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म कुली का दूसरा गाना 'मोनिका' रिलीज़ कर दिया गया है, और यह रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में पूजा हेगड़े लाल रंग की दिलकश ड्रेस में नजर आ रही हैं, और उनके धमाकेदार डांस मूव्स और ग्लैमरस लुक्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ‘मोनिका’ एक हाई एनर्जी डांस नंबर है, जो फिल्म के सबसे आकर्षक और यादगार हिस्सों में से एक बनता दिख रहा है।
पूजा हेगड़े ने गाने के रिलीज़ की खुशी इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “मोनिका, माय डियर मोनिका! फिल्म कुली का दूसरा गाना अब रिलीज़ हो गया है!” उनके पोस्ट पर फायर और हार्ट इमोजी की बाढ़ आ गई है और फैन्स उनकी खूबसूरती और एक्सप्रेशंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।