न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बेशर्म रंग' विवाद के छीटे शाहरुख की अगली फिल्म 'डंकी' तक पहुंचे, शूट पर विरोध प्रदर्शन

डंकी का शूट मध्य प्रदेश में जबलपुर के मशहूर टूरिस्ट प्लेस भेड़ाघाट पर चल रहा था। जबलपुर में जैसे ही शाहरुख खान की फिल्म की शूटिंग का पता चला हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता उसका विरोध करने के लिए भेड़ाघाट पहुंच गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 4:15:02

'बेशर्म रंग' विवाद के छीटे शाहरुख की अगली फिल्म 'डंकी' तक पहुंचे, शूट पर विरोध प्रदर्शन

शाहरुख खान की कमबैक फिल्म कही जा रही 'पठान' को लेकर काफी विवाद हो रहा है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' शेयर किया। गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और शाहरुख का रोमांस लोगों को पसंद नहीं आया और गाने आने के कुछ देर बाद से ही विवाद शुरू हो गया। अब खबर है कि 'पठान' के इस गाने का विरोध शाहरुख की अगली फिल्म तक पहुंच गया है और शनिवार को जबलपुर में फिल्म 'डंकी' के शूट पर एक संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया गया।तीन दिनों से 'डंकी' का शूट मध्य प्रदेश में जबलपुर के मशहूर टूरिस्ट प्लेस भेड़ाघाट पर चल रहा था। जबलपुर में जैसे ही शाहरुख खान की फिल्म की शूटिंग का पता चला हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता उसका विरोध करने के लिए भेड़ाघाट पहुंच गए।

शूटिंग स्थल से कुछ दूर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करके प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेडिंग तोड़कर शूटिंग स्थल पर जाने का प्रयास किया तो पुलिस से उनकी जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। और वह विरोध स्थल पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि भेड़ाघाट में फिल्म की शूटिंग कलेक्टर से वैधानिक अनुमति प्राप्त करने के बाद हो रही है। यहां विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने शूटिंग के विरोध के लिए तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया है। उन्होंने भेड़ाघाट में शांतिपूर्ण विरोध की बात कही। संगठन का कहना है कि नर्मदा तट की तपोभूमि पर भगवे का अपमान करने वाले किसी भी एक्टर को शूट नहीं करने दिया जाएगा।

बता दे, 'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। जबलपुर में जब फिल्म के शूट पर प्रदर्शन शुरू हुआ तो फिल्म का कोई भी बड़ा एक्टर मौजूद नहीं था। फिल्म की टीम शाहरुख के बॉडी डबल के साथ शूट कर रही थी।बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन के कारण बहुत थोड़ी देर के लिए 'डंकी' का शूट रुका। लेकिन पुलिस सुरक्षा में थोड़ी ही देर बाद शूट फिर से शुरू हो गया।

pathan,pathaan,pathan controversy,pathaan controversy,Shah Rukh Khan,dunki shooting halted,jabalpur,madhya pradesh,bollywood news in hindi,entertainment news in hindi

क्या है विवाद?

'बेशर्म रंग' गाने के एक सीन में दीपिका को केसरीरंग की बिकिनी में देखा गया है जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है और फिल्म का विरोध किया जा रहा है। विरोध करने वालों का कहना है कि दीपिका की बिकिनी का रंग भगवा है और 'बेशर्म रंग' शब्दों के साथ इस रंग को दिखाना एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करता है। 'पठान' के गाने को लेकर कई नेताओं और संगठनों ने भी आपत्ति जताई और विरोध किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?