न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहिद कपूर के साथ कम उम्र में शादी करने पर मीरा राजपूत को झेलनी पड़ी यह समस्या, खुलकर शेयर किया अनुभव

एक्टर शाहिद कपूर (44) को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा हो गए हैं। चॉकलेटी हीरो के रूप में करिअर शुरू करने वाले शाहिद अब तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 May 2025 11:26:11

शाहिद कपूर के साथ कम उम्र में शादी करने पर मीरा राजपूत को झेलनी पड़ी यह समस्या, खुलकर शेयर किया अनुभव

एक्टर शाहिद कपूर (44) को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा हो गए हैं। चॉकलेटी हीरो के रूप में करिअर शुरू करने वाले शाहिद अब तक विविध भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म इसी साल आई ‘देवा’ थी, जिसमें शाहिद का एक्शन अवतार देखने को मिला। जितनी चर्चा शाहिद की प्रोफेशनल लाइफ की होती है उतनी ही चर्चा पर्सनल लाइफ की भी होती है। उन्हें अक्सर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। वे इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं, जिन्हें देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। शाहिद ने साल 2015 में 14 साल छोटी मीरा राजपूत के साथ शादी की थी।

तब मीरा महज 20 साल की थीं। हाल ही में मीरा ने शादी के अनुभव पर बात की जिसमें उन्होंने बताया कि इतनी छोटी उम्र शादी करने के बाद वे काफी अकेलापन झेलती रहीं। नैना भान और साक्षी शिवदासानी के साथ उनके यूट्यूब चैनल ‘मोमेंट ऑफ साइलेंस’ पर बातचीत में मीरा ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं और मेरे दोस्त अलग-अलग बड़े हुए हैं। मैं यह स्वीकार करना चाहूंगी कि यह काफी अलग-थलग करने वाला था क्योंकि हम उस समय जीवन के अलग-अलग चरणों में थे। आप जीवन के अलग-अलग चरणों में पहुंचते हैं और आप अपने दोस्तों को देखते हैं...काश मैं वह कर पाती जो वह कर रही है।

काफी समय तक, मैं यही सोचती रही, 'ओह, मेरी दोस्त अपनी मास्टर्स की पढ़ाई के लिए चली गई है, या वह घूम रही हैं या फिर किसी ने गैप ईयर लिया है। आप जानते हैं, जीवन बहुत बढ़िया है। आप शहर बदलते हैं, आपका एक बढ़िया परिवार होता है, बच्चे होते हैं, यह सब, मुझे याद है, मैं उनसे उतनी बार बात नहीं कर पाती थी जितनी पहले करती थी। वे कहते थे, 'क्या हुआ? सिर्फ इसलिए कि तुम चले गए हो और शादी कर ली है, इसका मतलब यह नहीं है कि तुम हमें भूल गए हो।' मैं कहती थी, 'दोस्तों, सच में, मैं व्यस्त हूं और उलझी हुई हूं और ऐसी ही दूसरी चीजें।'

Mira Rajput,shahid kapoor,actor shahid kapoor,mira shahid,mira shahid marriage,mira isolation,mira marriage,mira family,mira friends

मीरा ने हाल ही में मुंबई में खोला है एक वेलनेस सेंटर

मीरा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन्होंने तब इसे समझा था, लेकिन सौभाग्य से दोस्ती कायम रही। वे अब इसे समझते हैं क्योंकि वे भी उसी दौर से गुजर रही हैं। शादी के एक साल बाद ही साल 2016 में इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मीशा का स्वागत किया। मीरा और शाहिद साल 2018 में एक बेटे के पेरेंट्स बने जिसका नाम जैन है। उल्लेखनीय है कि शाहिद से पहली मुलाकात के बाद ही मीरा को वे पसंद आ गए थे।

हालांकि मीरा को उन्हें हां कहने में 6 महीने लग गए। हाल ही में उन्होंने मुंबई धुन नाम से एक वेलनेस सेंटर खोला है, जिसमें आयुर्वेदिक थेरेपी, ब्यूटी थेरेपी, हीलिंग, जैसा ट्रीटमेंट मिलेगा। इसके अलावा मीरा स्किनकेयर ब्रैंड की भी मालकिन हैं। साल 2024 में रिलायंस रिटेल स्टोर टीरा की मालकिन ईशा अंबानी के साथ मिलकर अकाइंड ब्यूटी ब्रैंड लॉन्च किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी