न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वो मेगास्टार, जिसने 14 लगातार सुपरहिट्स से रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन को दी टक्कर और आज हैं 1650 करोड़ की संपत्ति के मालिक

मेगास्टार चिरंजीवी का फिल्मी और राजनीतिक सफर, 14 लगातार सुपरहिट फिल्मों से लेकर अमिताभ बच्चन को दी गई टक्कर और 1650 करोड़ रुपये की नेटवर्थ तक। जानें उनकी उपलब्धियाँ, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, पुरस्कार और शोहरत की पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 1:52:45

वो मेगास्टार, जिसने 14 लगातार सुपरहिट्स से रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन को दी टक्कर और आज हैं 1650 करोड़ की संपत्ति के मालिक

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार आए और गए, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर से इतिहास लिख दिया। दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड दोनों में एक अभिनेता ने अपनी जोरदार अदाकारी और डांस से दर्शकों को दीवाना बना दिया। उनके कदमों की थिरकन ने सिनेमाघरों में मौजूद हर दर्शक को झूमने पर मजबूर कर दिया। यही नहीं, उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे सफल अभिनेता-नर्तक का खिताब दिया। यह वही सितारा हैं जिन्होंने पर्दे पर तो कमाल किया, मगर राजनीति की दुनिया में उम्मीद के मुताबिक चमक नहीं बिखेर पाए। हम बात कर रहे हैं साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी की, जिन्होंने आंध्र प्रदेश में अपनी राजनीतिक पार्टी ‘प्रजा राज्यम पार्टी’ (पीआरपी) की नींव रखी और खूब चर्चा बटोरी।

असली नाम और सिनेमा की शुरुआत

बहुत कम लोग जानते हैं कि चिरंजीवी का जन्म नाम कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद है। 22 अगस्त 1955 को आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले के छोटे से गाँव मोगलथुर में उनका जन्म हुआ। पिता कोनिडेला वेंकट राव पुलिस विभाग में कांस्टेबल थे। बचपन का अधिकांश समय उन्होंने दादा-दादी के साथ बिताया और पढ़ाई अलग-अलग कस्बों—निदादवोलु, गुराजाला, बापटला, पोन्नूर और मंगलागिरी—में की। स्कूल के दिनों से ही अभिनय के प्रति आकर्षण था। इंटरमीडिएट करने के बाद वे चेन्नई पहुंचे और 1976 में मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद 1978 में फ़िल्म पुनाधिरल्लू से उनका करियर शुरू हुआ, जिसने धीरे-धीरे उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा नाम बना दिया।

उपलब्धियाँ और सम्मान

अपने चार दशक लंबे करियर में चिरंजीवी ने वह हासिल किया जो गिने-चुने कलाकारों को ही मिलता है।

आंध्र प्रदेश का सर्वोच्च फिल्म सम्मान रघुपति वेंकैया अवॉर्ड

तीन नंदी अवॉर्ड्स

नौ बार फिल्मफेयर अवॉर्ड (साउथ)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

2006 में भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण

उनकी फिल्म कोडामा सिम्हम (1990) दक्षिण भारत की पहली ऐसी मूवी बनी जिसे अंग्रेज़ी में डब किया गया। इतना ही नहीं, चिरंजीवी ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में आमंत्रण पाने वाले पहले साउथ इंडियन अभिनेता भी बने।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और डांस का जलवा

करीब 45 साल की सिनेमाई यात्रा में चिरंजीवी ने 156 फिल्मों में अभिनय किया। उनके खाते में 537 गाने और 24,000 से अधिक डांस स्टेप्स दर्ज हैं, जिसकी वजह से उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सम्मानित किया। दर्शकों के बीच उनकी यही ऊर्जा उन्हें सबसे अलग बनाती रही है।

राजनीति का सफर

फिल्मों की तरह राजनीति में उन्हें उतनी बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन उनका कदम बेहद अहम था। 2008 में उन्होंने प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की। हालांकि, 2011 में उन्होंने पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया और इसके बाद वे राज्यसभा पहुंचे।

2012 से 2014 तक वे मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे। हालांकि, 2013 में तेलंगाना गठन का विरोध करते हुए उन्होंने इस्तीफ़ा भी दिया, मगर बाद में वापिस ले लिया। 2014 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली और फिल्मों की तरफ लौट आए।

उनके छोटे भाई पवन कल्याण ने बाद में जनसेना पार्टी बनाई, जिसका चिरंजीवी खुले तौर पर समर्थन करते हैं।

सुपरस्टारडम और स्टार फीस

90 का दशक चिरंजीवी के करियर का स्वर्णिम दौर रहा। उन्होंने लगातार 14 सुपरहिट फिल्में दीं। इस सफलता ने उन्हें इतना बड़ा बना दिया कि कहा जाता है उनकी फीस उस समय अमिताभ बच्चन से भी अधिक हो गई थी। द वीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहां बिग बी को एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये मिलते थे, वहीं चिरंजीवी को 1.25 करोड़ रुपये ऑफर किए जाते थे। आज चिरंजीवी की कुल संपत्ति लगभग 1650 करोड़ रुपये आंकी जाती है। वहीं पूरी कोनिडेला फैमिली की नेटवर्थ करीब 4000 करोड़ रुपये बताई जाती है। चिरंजीवी का सफर यह साबित करता है कि जुनून और मेहनत से कोई भी कलाकार सीमाएँ तोड़ सकता है। पर्दे पर वे आज भी उतने ही दमदार हैं, जितने 80 और 90 के दशक में थे। राजनीति भले ही उनके लिए उतनी कारगर नहीं रही, लेकिन सिनेमा के मंच पर उनका जलवा अब भी कायम है। यही वजह है कि उन्हें आज भी लोग सच्चे अर्थों में "मेगास्टार" कहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह