Matlab kuch bhi 😄 https://t.co/RIUjPRitRM
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) June 26, 2025
And who is the producer who said this? Naam to bata
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ऐसे कंटेंट को क्रॉस-चेक करने के लिए एक मिनट लें…
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर 'द ब्रीफ इंडिया' की एक पोस्ट के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है जिसमें उनके नाम से एक गलत कोट दिया गया था। इसमें लिखा था, “पत्नी के रूप में वर्जिन लड़की की तलाश मत करो। अच्छे संस्कार वाली महिला को पाओ। वर्जिनिटी एक रात में खत्म हो जाती है लेकिन मैनर्स हमेशा के लिए रहते हैं।” अब प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पोस्ट की आलोचना करते हुए लिखा, “यह मैं नहीं हूं, मेरा कोट या मेरी आवाज नहीं है।
सिर्फ इसलिए कि यह ऑनलाइन है, इसका मतलब यह नहीं है कि यह सच है। फर्जी कंटेंट बनाना अब वायरल होने का एक आसान तरीका बन गया है।” प्रियंका ने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि वे ऑनलाइन देखे गए कंटेंट पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले गंभीरता से सोचें। उन्होंने लिखा, “इस दावे से जुड़े कोई भी लिंक या 'सोर्स' या ऑनलाइन कुछ भी नहीं हैं। ऐसे कंटेंट को क्रॉस-चेक करने के लिए एक मिनट लें और स्क्रॉल करने के बाद जो कुछ भी आप पढ़ते हैं उस पर विश्वास न करें। ऑनलाइन सुरक्षित रहें।”
इस बीच प्रियंका की हॉलीवुड मूवी 'हेड्स ऑफ स्टेट' की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है। 'हेड्स ऑफ स्टेट' का प्रीमियर OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होने वाला है। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म को आप 2 जुलाई से देख सकते हैं। फिल्म से प्रियंका की नई झलक भी सामने आ गई है, जिसमें उनका धाकड़ अवतार दिख रहा है। प्राइम वीडियो ने इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, “शांत रहें और उनके आने तक का इंतजार करें।” इदरीस एल्बा, जॉन सीना, जैक क्वैड, पैडी कॉन्सिडाइन, स्टीफन रूट और कार्ला गुगिनो भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का डायरेक्शन इल्या नाइशुलर ने किया है।













