न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मल्लिका की कमर पर चपाती सेकना चाहता था प्रोड्यूसर! सारा को मिल रही तारीफ, कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत कई फिल्मों में बोल्ड सीन देकर सनसनी फैला चुकी हैं। मल्लिका को अपनी इस इमेज के कारण अजीब डिमांड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 6:55:35

मल्लिका की कमर पर चपाती सेकना चाहता था प्रोड्यूसर! सारा को मिल रही तारीफ, कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत कई फिल्मों में बोल्ड सीन देकर सनसनी फैला चुकी हैं। मल्लिका को अपनी इस इमेज के कारण अजीब डिमांड का सामना भी करना पड़ा। एक प्रोड्यूसर ने मल्लिका से उनकी कमर पर चपाती बनाने की बात तक कह डाली थी। मल्लिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि बड़ा हॉट सॉन्ग है। ऑडियंस को कैसे पता चलेगा कि आप कितनी हॉट हैं? आप इतनी हॉट हैं कि आपकी कमर पर मैं चपाती सेक सकता हूं। मल्लिका ने कहा कि कितनी अजीब बात है। आपने कभी ऐसा कुछ सुना है? तब मल्लिका भड़क गईं।

उन्होंने प्रोड्यूसर से कहा कि नहीं, हम ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं, लेकिन मैंने सोचा कि यह कितना फनी और ऑरिजनल है। यह एक ऑरिजनल आइडिया है। मल्लिका ने इंटरव्यू में कहा कि मैं नहीं समझ पाती हूं कि इंडिया में हॉट का मतलब क्या समझा जाता है। मुझे लगता है कि भारत में महिलाओं के लिए हॉटनेस को लेकर एक अजीब धारणा है। मैं इसे नहीं समझ पाती हूं। बेशक अब बेहतर है, लेकिन जब मैंने करियर शुरू किया था तब यह बहुत अजीब था। मल्लिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में एमएक्स प्लेयर की सीरीज 'नकाब' में नजर आई थीं। इसमें ईशा गुप्ता और गौतम रोड़े भी थे।

सारा अली खान ने फैन का वड़ा पाव रख जीता दिल

अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसे देखने के बाद लोग सारा के व्यवहार और उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा और विक्की कौशल एक बील्डिंग से बाहर निकलते हैं जिसके बाद विक्की कहीं और चले जाते हैं और सारा कार में बैठ जाती हैं। सारा को देख फैंस जमा हो जाते हैं। एक शख्स उनके लिए वड़ा पाव लेकर आता है।

उस फैन का दिल रखने के लिए सारा वह वड़ा पाव प्यार से रख लेती हैं और शुक्रिया अदा करती हैं। फैंस सारा की तहजीब पर मर मिटे और उनकी मां की परवरिश की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सारा के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो वे द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में पहली बार विक्की के साथ दिखेंगी। सारा अतरंगी रे फिल्म में अक्षय कुमार और साउथ इंडियन सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आएंगी।

mallika sherawat,sara ali khan,kangana ranaut,bollywood news in hindi

कंगना ने कहा, भारत को 2014 में मिली असल मायनों में आजादी

एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार विवादों में फंस गई हैं। उनके खिलाफ एक और मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। कंगना ने एक मीडिया आउटलेट के कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत को असल मायनों में 2014 में आजादी मिली है। इससे पहले मिली आजादी ‘भीख’ में मिली थी। आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीति मेनन ने मुंबई पुलिस में कंगना के खिलाफ उनके ‘राजद्रोही’ बयान के लिए शिकायत दर्ज की है और एफआई दर्ज किए जाने की मांग की है। इस कार्यक्रम के दौरान कंगना ने कहा था कि कांग्रेस भारत में अंग्रेजों की हुकुमत का विस्तार है और देश को असली आजादी 2014 में मिली थी। 1947 में मिली आजादी ‘भीख’ थी।

उल्लेखनीय है कि 2014 में मोदी सरकार बनी थी और 2019 में भी भारी बहुमत से एनडीए ने लोकसभा चुनाव जीता। प्रीति ने ट्विटर पर लिखा, “कंगना रनौत के खिलाफ टाइम्स नाऊ पर उनके देशद्रोही और भड़काऊ बयानों के लिए धारा 504, 505 और 124A के तहत कार्रवाई का अनुरोध करने के लिए मुंबई पुलिस को एक आवेदन जमा किया। कुछ कार्रवाई देखने की उम्मीद है @CPMumbaiPolice @DGPMaharashtra.” भाजपा नेता वरुण गांधी ने भी कंगना की आलोचना की और इसे देश विरोधी बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर