Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा', 7वे दिन इतनी हुई कमाई

आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी एक्साइटमेंट और बज था। लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड चला जिसका असर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Aug 2022 10:38:19

50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आमिर खान की फिल्म  'लाल सिंह चड्ढा', 7वे दिन इतनी हुई कमाई

आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी एक्साइटमेंट और बज था। लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड चला जिसका असर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ा। आमिर खान की फिल्म का 7 दिनों का बिजनेस निराशाजनक रहा है। पहले दिन से आमिर खान की फिल्म उम्मीद से कम कमाई कर पाई। ये सिलसिला अभी तक जारी है। फिल्म की कमाई दिन पर दिन घटती जा रही है। फिल्म को रक्षाबंधन के त्योहार और 15 अगस्त की वजह से 5 दिनों का लंबा हॉलिडे वीकेंड मिला। पर अफसोस एक भी दिन फिल्म कमाई में कोई जोरदार उछाल देखने को मिला। । छुट्टियां खत्म होने के बाद छठे और सातवें दिन फिल्म की कमाई का और भी बुरा हाल हुआ।
मंगलवार यानी 6ठे दिन फिल्म की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया। फिल्म ने बस 2 करोड़ ही कमाए। अब बुधवार (7वे दिन) को भी 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई खास नहीं रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लाल सिंह चड्ढा' ने बुधवार को भी 2 करोड़ के करीब बिजनेस किया है। फिल्म 7 दिन में बड़ी जद्दोजहद के बाद 50 करोड़ का आंकड़ा छू पाई है। ऐसे में 50 करोड़ क्लब में शामिल होना भी आमिर की फिल्म के लिए कम मैजिकल नहीं है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' दूसरे वीकेंड तक 53-54 करोड़ का ही बिजनेस कर पाएगी। वहीं फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस 75 करोड़ पर सिमटने का अनुमान लगाया जा रहा है। आमिर खान की ये फिल्म हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है। 'फॉरेस्ट गंप' आइकॉनिक फिल्म मानी जाती है, जिसने ऑस्कर भी जीते हैं। मगर आमिर की फिल्म के लिए तो लोगों की भीड़ को सिनेमाघरों तक खींचना ही मुश्किल हो रहा है। फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान और मोना सिंह भी मुख्य रोल में हैं। आमिर के बाद मोना के काम की काफी तारीफ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology