'केडी - द डेविल' टीजर: ध्रुव सरजा का धमाकेदार एक्शन, संजय दत्त का खूनी कहर, रौब में दिखीं शिल्पा शेट्टी
कन्नड़ सुपरस्टार ध्रुव सरजा और बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म केडी - द डेविल का टीजर आखिरकार जारी हो गया है। एक्शन, खून-खराबा और दमदार डायलॉग्स से भरे इस टीजर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है।
Posts by : Rajesh Bhagtani |
Updated on: Thu, 10 Jul 2025 7:10:01
कन्नड़ सुपरस्टार ध्रुव सरजा और बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केडी - द डेविल' का टीजर आखिरकार जारी हो गया है। एक्शन, खून-खराबा और दमदार डायलॉग्स से भरे इस टीजर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है और यह 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
टीजर में दिखा खौफनाक एक्शन और करिश्माई किरदार
टीजर की शुरुआत एक चेतावनी के साथ होती है, जिसमें दर्शकों को बताया जाता है कि यह फिल्म कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी देखी जा सकती है। इसके बाद सामने आता है टीजर का असली ज़ोर – खून, बारूद और रिश्तों की साजिश। ध्रुव सरजा जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आते हैं, वहीं संजय दत्त का लुक हिंसा की भाषा बोलता है।
टीजर में शिल्पा शेट्टी का रौबदार अंदाज़ भी देखने को मिलता है, जो लंबे समय बाद एक गंभीर भूमिका में नजर आ रही हैं। वहीं नोरा फतेही, रमेश अरविंद और वी रविचंद्रन के किरदारों की झलक भी दर्शकों को बांधने का काम करती है।