न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन थे जुबीन गर्ग? 52 साल की उम्र में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई मौत

बॉलीवुड और असम के प्रसिद्ध सिंगर जुबीन गर्ग का 52 साल की उम्र में सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में निधन। जानिए उनके करियर, सुपरहिट गाना ‘या अली’ और निजी जीवन के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 5:28:01

कौन थे जुबीन गर्ग? 52 साल की उम्र में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई मौत

बॉलीवुड और असम के मशहूर सिंगर और संगीतकार जुबीन गर्ग का निधन सिंगापुर में एक स्कूबा डाइविंग हादसे में हो गया। इस खबर ने इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया। जुबीन ने बॉलीवुड में फिल्म ‘गैंगस्टर’ के सुपरहिट गाने ‘या अली’ से अपनी पहचान बनाई, और यह गाना आज भी लोगों की पहली पसंद में शामिल है।

संगीत से की शुरुआत तीन साल की उम्र में

जुबीन गर्ग का जन्म मेघालय के तुरा में एक असमिया ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता ने उनका नाम प्रसिद्ध संगीतकार ज़ुबिन मेहता के सम्मान में रखा था। उनके पिता मोहिनी बोरठाकुर एक मजिस्ट्रेट थे और मां इली बोरठाकुर एक गायिका। संगीत की शुरुआती शिक्षा जुबीन को उनकी मां से ही मिली। महज तीन साल की उम्र में उन्होंने गायन शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने पंडित रॉबिन बनर्जी से 11 साल तक तबला सीखा और गुरु रमणी राय से असमिया लोक संगीत में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

बॉलीवुड और देश में मिली पहचान

जुबीन का असली नाम जुबिन बोरठाकुर था, लेकिन 90 के दशक में उन्होंने इसे बदलकर जुबीन गर्ग रख लिया। बॉलीवुड में उनकी पहचान 2006 की फिल्म ‘गैंगस्टर’ के गाने ‘या अली’ से आई। इसके बाद उन्होंने ‘सुबह सुबह’, ‘क्या राज है’ और कई अन्य फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी। जुबीन ने सिर्फ बॉलीवुड और असम ही नहीं, बल्कि बंगाली सहित 40 से अधिक भाषाओं और बोलियों में भी गाया। उन्होंने कई सालों तक असम के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सिंगर का मुकाम भी हासिल किया।

जुबीन गर्ग का निजी जीवन

जुबीन ने 4 फरवरी 2002 को असम के गोलाघाट की फैशन डिज़ाइनर गरिमा सैकिया से शादी की। उनका नाम कई बार विवादों में भी रहा। एक बार उन्होंने एक इवेंट में कहा था कि श्री कृष्ण कभी भगवान नहीं थे, बल्कि एक साधारण मनुष्य थे, जिसके बाद माजुली जिला सत्र महासभा ने उन पर बैन लगा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह