न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करण देओल ने पत्नी संग शेयर की रोमांटिक Photos, इधर गणपति की भक्ति में रमे करण कुंद्रा व करण वाही

एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल भी बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म ‘पल-पल दिल के पास’ थी। करण इसी साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Sep 2023 11:34:39

करण देओल ने पत्नी संग शेयर की रोमांटिक Photos, इधर गणपति की भक्ति में रमे करण कुंद्रा व करण वाही

एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल भी बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म ‘पल-पल दिल के पास’ थी। करण इसी साल 18 जून को द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। करण अक्सर द्रिशा के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। अब करण ने एक बार फिर रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैंस को करण का यह अंदाज काफी पसंद आया। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में करण, द्रिशा पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें लेते समय दोनों ने ट्विनिंग भी की है। पहली फोटो में करण अपनी पत्नी की तरफ प्यार से देख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में द्रिशा अपने पति के कंधे पर सिर रखकर कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं और मेड फोर ईच-अदर की बात साबित कर रहे हैं।

करण ने इन फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, “मेरी पत्नी और मेरा घर…” इसके साथ करण ने हार्ट इमोजी भी बनाई है। करण-द्रिशा की फोटो पर फैंस के साथ उनके चाचा एक्टर बॉबी देओल ने भी प्यार लुटाया है। बॉबी ने कमेंट सेक्शन में कई सारी हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।

करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश ने शेयर किया वीडियो, करण वाही ने बनाई मूर्ति

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और उनके बॉयफ्रेंड एक्टर करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस को खुद से जुड़ी गतिविधियों से रूबरू कराते रहते हैं। फिलहाल उन्होंने गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियों की एक झलक शेयर की है। तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी उत्सव की पूर्व संध्या पर गणपति सजावट की तैयारी के कुछ बीटीएस वीडियो शेयर किए।

करण, तेजस्वी के पिता के साथ उनके घर पर गणपति की सजावट का काम करते नजर आ रहे हैं। करण टेबल को सजा रहे हैं जहां गणपति रखे जाने वाले हैं। तेजस्वी ने कहा, "ये लोग सीरियस काम कर रहे हैं, देखिए!" उल्लेखनीय है कि करण-तेजस्वी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15 ’में एक-दूसरे से मिले थे और यहीं से वे प्यार में पड़ गए।

उधर, टीवी एक्टर करण वाही भी हर साल गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाते हैं। करण ने इस बार भी मिट्टी से बप्पा की मूर्ति और एक शिवलिंग बनाया है। करण ने वीडियो शेयर किया है। करण ने कैप्शन में लिखा, "गणपति बप्पा मोरया। उनके जीवन में आने का एक और साल। यह त्योहार हमारे जीवन में खुशियों का एक और साल लेकर आया है। पर्यावरण को केवल पृथ्वी के लिए अनुकूल बना रहा हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका