न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोरंजन जगत पर खौफ का साया : कपिल शर्मा सहित इन 4 हस्तियों को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़ें...

करीब एक सप्ताह पहले सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद अब मनोरंजन जगत से जुड़ी चार हस्तियों को जान से मारने की धमकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 11:09:41

मनोरंजन जगत पर खौफ का साया : कपिल शर्मा सहित इन 4 हस्तियों को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़ें...

करीब एक सप्ताह पहले सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद अब मनोरंजन जगत से जुड़ी चार हस्तियों को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इनमें कॉमेडियन कपिल शर्मा, कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और एक्टर राजपाल यादव के नाम शामिल हैं। इन्हें ईमेल के जरिए धमकियां दी गई हैं। इन धमकियों से सितारों के साथ-साथ उनके करीबियों में भी दहशत छा गई है।

सूत्रों के अनुसार ‘विष्णु’ नामक शख्स के नाम से आए ईमेल में इन स्टार्स की हर गतिविधि पर नजर रखने का दावा किया गया है। ईमेल में न केवल कपिल बल्कि उनके परिवार, दोस्तों और करीबी लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने सितारों को जवाब देने के लिए 8 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मुंबई पुलिस ने धारा 351 (3) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल किसने और कहां से भेजा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ईमेल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है। पुलिस की साइबर सेल जांच कर रही है। सबसे पहले राजपाल ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सुगंधा और रेमो ने भी कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल कपिल की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आई है। ईमेल में कहा गया है कि यह कोई मजाक या पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। सितारों से इसे गोपनीय रखने की चेतावनी भी दी गई है। उसने लिखा कि अगर इस ईमेल को गंभीरता से नहीं लिया गया तो इसके परिणाम बेहद खतरनाक होंगे, जो उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी पर भारी पड़ सकते हैं।

kapil sharma,comedian kapil sharma,rajpal yadav,actor rajpal yadav,remo d souza,choreographer remo d souza,sugandha mishra,comedian sugandha mishra,saif ali khan,Salman Khan,pakistan email,mumbai police

सलमान खान को बिश्नोई गैंग से मिल रहीं लगातार धमकियां

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने पिछले कुछ समय में सतर्कता बढ़ा दी है क्योंकि शहर की कानून-व्यवस्था खास तौर पर राजनेता बाबा सिद्दीकी पर जानलेवा हमले, सुपरस्टार सलमान खान को मिली धमकियों और हाल ही में एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से किए गए हमले के बाद से डगमगाती हुई नजर आ रही है। पिछले साल अक्टूबर में मुंबई के बांद्रा इलाके में बाबा सिद्दीकी की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बिश्नोई गैंग लगातार सलमान को धमकियां दे रहा है। पिछले साल सलमान और सिंगर एपी ढिल्लों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। सलमान के घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई और उन्होंने बुलेटप्रूफ कार भी खरीद ली। इसके अलावा उनके घर की बालकनी पर बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ