Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत ने बताया क्यों नहीं बनना चाहतीं PM, बोलीं– ‘मैंने जी है एक बेहद स्वार्थी जिंदगी...’

कंगना रनौत ने राजनीति में कदम रखने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री बनने की इच्छुक नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अब तक एक स्वार्थी जिंदगी जी है। सांसद बनने के बाद वह सामाजिक सेवा और आम लोगों की समस्याओं को समझने की कोशिश कर रही हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 10:59:04

कंगना रनौत ने बताया क्यों नहीं बनना चाहतीं PM, बोलीं– ‘मैंने जी है एक बेहद स्वार्थी जिंदगी...’

मार्च 2024 में राजनीति में कदम रखने वालीं कंगना रनौत इन दिनों सांसद बनने के अनुभवों से गुजर रही हैं। हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी पर्सनल और पॉलिटिकल जर्नी के बारे में खुलकर बात की। कंगना ने बताया कि अब जब वह लोगों के और करीब आई हैं, तो उन्हें समझ आ रहा है कि जनता की उम्मीदें कितनी अलग होती हैं। उन्होंने बताया कि लोग उनसे छोटी-छोटी समस्याएं भी शेयर करते हैं—जैसे नाली टूटना या सड़क खराब होना—और मानते हैं कि वह अमीर हैं, तो अपने पैसे से सब कुछ ठीक करवा सकती हैं।

नहीं था इरादा राजनीति या सेवा का, पर अब महसूस कर रही हूं बदलाव

कंगना आत्मन इन रवि (AIR) पॉडकास्ट में थीं। उन्होंने कहा, "जब मुझे राजनीति में आने का ऑफर मिला, तो बस सोचा कि क्यों न इसे आजमाया जाए।" जब पूछा गया कि क्या राजनीति में उन्हें मज़ा आ रहा है, तो कंगना बोलीं, "मैं सच कहूं तो, अभी मैं केवल सीखने की कोशिश कर रही हूं। ये किसी फिल्म या शो जैसा नहीं है, बल्कि ये असली ज़िंदगी की सामाजिक सेवा है और मेरा बैकग्राउंड ऐसा कभी नहीं रहा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी की सेवा करूंगी, वो भी इस स्तर पर।"
"लोग देखते ही कहने लगते हैं – 'नाली ठीक करवा दीजिए', जैसे मैं सब कुछ खुद कर सकती हूं"

उन्होंने कहा, "मैंने महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज़ जरूर उठाई है, लेकिन वह लड़ाई निजी स्तर की थी। आज जब कोई मुझसे कहता है कि उसकी गली की नाली टूटी है, तो मैं सोच में पड़ जाती हूं। सांसद हूं, लेकिन ये पंचायत स्तर की समस्याएं हैं। मैं उन्हें समझाती हूं कि ये राज्य सरकार का काम है, लेकिन लोग कहते हैं – 'आपके पास तो पैसा है, आप ही करवा दीजिए'। ये सुनकर मन झकझोर जाता है।"

"प्रधानमंत्री बनने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि मैं उस लेवल की नहीं हूं"


जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखती हैं, तो उन्होंने बिना लागलपेट कहा, "नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं उस रोल के लिए उपयुक्त हूं। मैं सोशल वर्कर नहीं हूं, मेरा झुकाव हमेशा खुद की ओर रहा है। मैंने बहुत सेल्फिश ज़िंदगी जी है।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका