न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कमल हासन ने 2 शादी करने के सवाल पर दिया यह जवाब, आसिम ने कहा-मैंने स्क्रिप्ट को लात मारी और…

सुपरस्टार कमल हासन (65) 4 दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनका साउथ सिनेमा में जबरदस्त जलवा है। कमल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 2:35:16

2 News : कमल हासन ने 2 शादी करने के सवाल पर दिया यह जवाब, आसिम ने कहा-मैंने स्क्रिप्ट को लात मारी और…

सुपरस्टार कमल हासन (65) 4 दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनका साउथ सिनेमा में जबरदस्त जलवा है। कमल को वहां भगवान की जैसे पूजा जाता है। कमल ने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में कमाल किया है। यहां भी उनकी लोकप्रियता की कोई सीमा नहीं है। कमल इन दिनों अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें कमल के अपोजिट एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी हैं। इस बीच एक इवेंट में कमल से उनके 2 बार शादी करने को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने इस पर भी सफाई दी कि ब्राह्मण परिवार से होने के बावजूद भी उन्होंने 2 शादी क्यों की।

दरअसल पहले वहां मौजूद सभी सेलेब्स से शादी को लेकर सवाल किया गया तो तृषा ने कहा कि मैं तो शादी में विश्वास नहीं करती। अगर होती है तो सही है और अगर नहीं होती है तो वो भी कोई बात नहीं। वहीं जब कमल से पूछा गया तो उन्होंने एक पुरानी बात शेयर की। कमल ने एमपी जॉन ब्रिटास के साथ एक किस्से को लेकर कहा कि यह 10-15 साल पहले की बात है। एमपी जॉन मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि आप अच्छे ब्राह्मण परिवार से हैं फिर भी आपने 2 शादी की। मैंने कहा कि अच्छे परिवार से होने का शादी से क्या लेना-देना तो उन्होंने कहा कि आप तो भगवान राम को पूजते हो न तो आप फिर वैसे ही रहते जैसे वह रहते थे।

मैंने कहा पहली बात तो मैं किसी भी भगवान की पूजा नहीं करता और ना ही मैं राम की राह चलता हूं। मैं अपने पिता को मानता हूं जिनकी 3 पत्नी थी। उल्लेखनीय है कि कमल ने साल 1978 में वाणी गणपति के साथ शादी की थी। दोनों का 10 साल बाद तलाक हो गया। फिर कमल ने साल 1988 में ही एक्ट्रेस सारिका से विवाह किया। उनकी 2 बेटी श्रुति और अक्षरा हैं। वहीं साल 2002 में कपल ने तलाक लेने का फैसला किया और साल 2004 में वे ऑफिशियली अलग हो गए।

आसिम रियाज की हाल ही रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ से कर दी गई थी छुट्टी

‘अमेजन एमएक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ इन दिनों सुर्खियों में है।
दरअसल इस शो में जज की भूमिका निभा रहे एक्टर व मॉडल आसिम रियाज को हाल ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनका गुस्सा एक बार फिर से उनके लिए घातक साबित हुआ। अब आसिम ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्हें शो से निकाला नहीं गया बल्कि उन्होंने ही पूरा खेल पलट दिया। आसिम ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शो से बाहर निकाले जाने पर सफाई पेश की है। इस पोस्ट में आसिम ने लिखा, “पेड मीडिया की कोई स्पाइन नहीं है, सिर्फ रेट कार्ड है।

वो वही छापते हैं, जो उन्हें बताया जाता है, लेकिन मैं जब तय करता हूं, तो मूव करता है। ‘बाहर निकाल दिया’ चिल्लाते रहो, मैंने स्क्रिप्ट को लात मारी और खेल पलट दिया। अगली हेडलाइन? इसे जरूर बनाओ” इसके अलावा आसिम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है-“स्क्रिप्टेड।” साथ ही उन्होंने इसके साथ मिडिल फिंगर वाली इमोजी भी डाली है। गौरतलब है कि शूटिंग के दौरान अभिषेक मल्हान और रुबीना दिलैक से लड़ाई के बाद शूटिंग तक रोकनी पड़ी थी और उसी के बाद आसिम को शो ले निकालने की खबरें आई थीं।

आसिम को पिछले साल भी अपने ऐसे रवैये का नुकसान उठाना पड़ा था। उन्हें रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से निकाल दिया गया था। दरअसल वे अपने पहले ही टास्क के दौरान शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स से उलझ गए थे। आसिम सबसे पहले ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लेने से लाइमलाइट में आए थे। इसमें उनकी दोस्ती हिमांशी खुराना से हो गई थी। अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान