Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने शाहरुख का लुक कॉपी कर शेयर की पोस्ट, शोएब ने तोड़ी दीपिका के ब्रैंड को लेकर जारी अफवाहों पर चुप्पी

हाल ही न्यूयॉर्क में आयोजित ‘मेट गाला 2025’ में भारतीय सितारों की धूम रही। यह फैशन की दुनिया में सबसे चर्चित फैशन इवेंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 May 2025 1:47:42

2 News : काजोल ने शाहरुख का लुक कॉपी कर शेयर की पोस्ट, शोएब ने तोड़ी दीपिका के ब्रैंड को लेकर जारी अफवाहों पर चुप्पी

हाल ही न्यूयॉर्क में आयोजित ‘मेट गाला 2025’ में भारतीय सितारों की धूम रही। यह फैशन की दुनिया में सबसे चर्चित फैशन इवेंट मानी जाती है। इस बार की थीम ‘सुपरफाइन : टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ थी, जो ब्लैक डैंडीवाद, शानदार सिल्हूट्स और बोल्ड पर्सनल स्टाइल पर केंद्रित थी। भारत की ओर से इवेंट में शाहरुख खान, कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा जोनस, डिजाइनर सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा, मोना पटेल, नताशा पूनावाला, ईशा अंबानी और दिलजीत दोसांझ ने हिस्सा लिया। शाहरुख, सब्यसाची के डिजाइन किए हुए ऑल-ब्लैक सूट में नजर आए, जिसे उन्होंने ढेर सारी ज्वेलरी और आकर्षक टाइगर क्रेन के साथ सजाया।

शाहरुख का यह लुक सबका ध्यान खींच रहा है। उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं काजोल ने भी इसे लेकर दिलचस्प रिएक्शन दी है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कैरोसेल पोस्ट शेयर की। उन्होंने स्टाइलिश फिंगर्स, बोल्ड कफ ब्रेसलेट, इयररिंग्स और नोज रिंग सहित अपने स्टेटमेंट ज्वेलरी फ्लॉन्ट की। बैकग्राउंड में अर्ल के ऑल दैट ग्लिटर गाने के साथ ये तस्वीरें पोस्ट की। एक्ट्रेस पोनीटेल बांधे हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग के लिप-शेड के साथ डेवी मेकअप किया हुआ था।

पहली तस्वीर में वह ऑल-ब्लैक लुक में दिखीं। दूसरी फोटो में मेट गाला से शाहरुख की फोटो थी और बाकी तस्वीरों में काजोल उसी ब्लैक लुक में नजर आईं। काजोल ने इस पोस्ट का कैप्शन लिखा, “हम्मम्म, फर्क ढूंढो शाहरुख खान।” फैंस को काजोल की यह स्टाइस पसंद आ रही है और वे इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि काजोल और शाहरुख ने ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। लोग उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। दोनों जब भी किसी पार्टी या इवेंट में साथ नजर आते हैं तो लोगों की नजरें ठहर जाती हैं। वे अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं।

दीपिका और शोएब ने पिछले साल लॉन्च किया था डीकेआई-एक एथनिक वियर ब्रैंड

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम छोटे पर्दे की दुनिया के सबसे मशहूर कपल्स में से एक हैं। ये जोड़ी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ़ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती है। हाल ही में यह कपल एक बार फिर चर्चा में आ गया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दीपिका का क्लोथिंग ब्रैंड बंद होने जा रहा है। अब शोएब ने इस पर रिएक्ट करते हुए सच्चाई बताई है। शोएब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक Q&A सेशन रखा था।

इस दौरान शोएब ने बताया कि ब्रैंड बंद नहीं हुआ है। शोएब ने कहा कि हां, आपने सही पढ़ा! कोई नया स्टॉक अपलोड नहीं किया है, जिससे गलतफहमी हो सकती है। उन्होंने फैंस को ये भी भरोसा दिया कि जल्द ही नए कलेक्शन लॉन्च किए जाएंगे। कपड़ों का ब्रैंड काफी एक्टिव है। बता दें दीपिका और शोएब ने पिछले साल लेबल डीकेआई-एक एथनिक वियर ब्रैंड लॉन्च किया था। ये पूरी तरह से ट्रेडिशनल इंडियन फैशन पर फोकस्ड है और इसे दीपिका के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में पेश किया गया था।

दीपिका 2 साल से ज्यादा समय से इसकी प्लानिंग कर रही थी और इस पर काम कर रही थी। उनकी पर्सनल जिम्मेदारियों और हेल्थ रिलेटेड इश्यूज के कारण लॉन्चिंग में देरी हुई। कपड़ों के ब्रैंड को उनके फैंस और फॉलोअर्स से खूब तारीफ मिली जिन्होंने उनके स्टाइल की सराहना की। दीपिका के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने इसी साल सोनी टीवी के रियलिटी कुकिंग शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ से कमबैक किया था। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें बीच में ही शो छोड़ना पड़ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका