न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑस्कर अवार्ड 2025 : इसलिए किया गया ‘लापता लेडीज’ का चयन, आमिर खान और किरण राव ने दी यह रिएक्शन

सुपरस्टार आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Sep 2024 10:57:34

ऑस्कर अवार्ड 2025 : इसलिए किया गया ‘लापता लेडीज’ का चयन, आमिर खान और किरण राव ने दी यह रिएक्शन

सुपरस्टार आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजी जा रही है। यह मूवी एकेडमी अवार्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में चुनौती पेश करेगी। सोमवार (23 सितंबर) को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने यह ऐलान किया। FFI की एक कमेटी ने 29 फिल्मों की एक लिस्ट में से ‘लापता लेडीज’ चुनी। इस लिस्ट में ‘आट्टम’, ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्में भी शामिल थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की।

असम के फिल्ममेकर और डायरेक्टर जाहनू बरुआ ने FFI की जूरी टीम को लीड किया। बरुआ ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया किया कि आखिर ‘लापता लेडीज’ को ही क्यों चुना गया। बरुआ ने कहा कि जूरी को सही फिल्म देखनी है जो हर एक फ्रंट पर इंडिया को रिप्रजेंट करती हो। खासतौर पर उस फिल्म को भारत के सोशल सिस्टम और यहां की प्रकृति को दिखाना चाहिए। भारतीयता बहुत जरूरी है और ‘लापता लेडीज’ ने इस मोर्चे पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

यह जरूरी है कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे सटीक फिल्म को ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री के रूप में भेजा जाए। 29 नॉमिनेशन वाली फिल्मों के अलावा भी कोई बेहतर फिल्म हो सकती है, लेकिन जूरी सिर्फ उन्हीं में से चुन सकती है जो लिस्ट उन्हें दी गई है, है न? ऐसे में जूरी टीम को इस टाइटल के लिए ‘लापता लेडीज’ सबसे ज्यादा डिजर्विंग लगी। बता दें कि फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है और आमिर खान प्रोडक्शन व किरण राव की किंडलिंग प्रोडक्शन ने इसका निर्माण किया है। फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यूनिक स्टोरी और शानदार एक्टिंग की बदौलत इस फिल्म ने फैंस का दिल जीत लिया था।

फिल्म में प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल जैसे नए चेहरे और रवि किशन जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो ऐसी दो महिलाओं की कहानी है जो शादी के बाद लापता हो जाती हैं। साल 2001 में निर्मल प्रदेश नामक एक काल्पनिक राज्य में दो दुल्हन ‘फूल’ और ‘पुष्पा’ होती हैं। ट्रेन यात्रा के दौरान गलती से उनकी अदला-बदली हो जाती है। एक को दूसरे का दूल्हा घर ले जाता है, जबकि दूसरी रेलवे स्टेशन पर फंस जाती है। पुलिस अधिकारी रवि किशन मामले की जांच करते हैं।

jury chairman jahnu barua,jahnu barua,laapataa ladies,laapataa ladies movie,oscars 2025,aamir khan,kiran rao,aamir kiran,assamese filmmaker jahnu barua,oscar award 2025

मुझे किरण और उनकी पूरी टीम पर बहुत गर्व है : आमिर

‘लापता लेडीज’ का ऑस्कर 2025 के लिए चयन होने पर आमिर और किरण ने रिएक्शन दी है। आमिर ने कहा कि हम सभी इस खबर से बहुत खुश हैं। मुझे किरण और उनकी पूरी टीम पर बहुत गर्व है। मैं फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन समिति को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने ऑस्कर में भारत को रीप्रजेंट करने के लिए हमारी फिल्म को चुना। ‘लापता लेडीज’ को दिए प्यार और सपोर्ट के लिए हमारे दर्शकों, हमारे मीडिया और पूरी फिल्म बिरादरी को मेरा हार्दिक आभार। जियो और नेटफ्लिक्स दोनों को धन्यवाद।

मैं बहुत खुश हूं कि हमारी मेहनत सफल हुई। आप सभी को धन्यवाद। उम्मीद है कि ‘लापता लेडीज’ एकेडमी के मेंबर्स का दिल जीतने में सक्षम होगी। किरण ने कहा कि मैं बेहद सम्मानित और खुशी महसूस कर रही हूं कि हमारी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को एकेडमी अवार्ड में भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया है।

यह सम्मान मेरी पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है, जिनके सपोर्ट और जुनून ने इस कहानी को जीवंत बनाया। सिनेमा हमेशा दिलों को जोड़ने, सीमाओं को पार करने और बातचीत को आगे बढ़ाने का एक पॉवरफुल मीडियम रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म भारत की तरह दुनियाभर के दर्शकों को पसंद आएगी। उल्लेखनीय है कि ‘लापता लेडीज’ से पहले किरण ने ‘धोबी घाट’ का डायरेक्शन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री