Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पटना में लॉन्च हुआ 'पुष्पा 2 : द रूल' का ट्रेलर, छा गए अल्लू, ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज डेट घोषित

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मूवी 'पुष्पा 2 : द रूल' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा : द राइज' के दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Nov 2024 7:58:56

2 News : पटना में लॉन्च हुआ 'पुष्पा 2 : द रूल' का ट्रेलर, छा गए अल्लू, ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज डेट घोषित

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मूवी 'पुष्पा 2 : द रूल' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा : द राइज' के दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शकों को इसके ट्रेलर का बड़ी बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। मेकर्स ने इसे आज रविवार (17 नवंबर) को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में लॉन्च किया। वहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। एक बार फिर से अल्लू ने 'पुष्पराज' के किरदार से लोगों का दिल जीतने की तैयारी कर ली है।

'पुष्पा 2' के ट्रेलर में ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ट्रेलर खुलता है और हाथी की आवाज के साथ वो दिखाई पड़ता है। फिर दूसरे ही फ्रेम में खूब सारी गाड़ियों का काफिला जा रहा है। इस बीच थोड़ी कहानी रीवाइंड भी होती दिखती है। इसमें चंदन की लकड़ियां दिखती हैं लेकिन अल्लू का चेहरा नजर नहीं आता। उनकी पहली झलक दिखाने में मेकर्स खूब भूमिका बांधते हैं। पुष्पा की एंट्री पर बैकग्राउंड में डायलॉग सुनाई देता है कि उसे ना पैसों की परवाह है और ना ही पावर का खौफ है। इसके बाद ट्रेलर में एक के बाद एक दमदार डायलॉग्स सुनने को मिलते हैं।

‘पुष्पा सिर्फ एक नाम नहीं, एक ब्रांड है, पुष्पा नाम छोटा है लेकिन साउंड बहुत बड़ा’, ना पैसों की परवाह है, ना पावर का खौफ, ‘पुष्पा को नेशनल खिलाड़ी समझे क्या, इंटरनेशनल खिलाड़ी है’, ‘पुष्पा को फायर समझे क्या, फायर नहीं वाइल्ड फायर है’ जैसे डायलॉग्स से अल्लू पर्दे पर आते ही छा जाते हैं। ट्रेलर 2:48 मिनट का है। इसमें सभी कुछ सटीक तरीके से घटता है।

रश्मिका एक या दो जगह दिखती हैं। उसमें उनका एक गु्स्से से भरा एक्सप्रेशन है जो पहले देखा सा लगता है। ऐसा हूबहू उन्होंने ‘एनिमल’ में भी किया है। फिल्म में जगपति बाबू, राव रमेश और अनसुया भारद्वाज की भी अहम भूमिकाएं हैं। बात करें फिल्म के रिलीज की तो ये 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है।

‘कांतारा चैप्टर 1’ में भी ‘कांतारा’ की जैसे धूम मचाएंगे ऋषभ शेट्टी

साउथ इंडियन स्टार ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा’ के प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। बता दें साल 2022 में कम बजट में बनी ‘कांतारा’ ने 400 करोड़ रुपए का कारोबार करके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ऋषभ की एक्टिंग से लेकर उनके डायरेक्शन, फिल्म की कहानी, कास्ट सबकुछ कमाल का था। हर किसी ने इस फिल्म को सराहा।

होम्बले फिल्म्स ने आज रविवार (17 नवंबर) को घोषणा की कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में साल 2025 में 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, “अब वक्त आ चुका है, कांतारा वर्ल्डवाइड 2 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।” पोस्टर में ऋषभ दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग तटीय कर्नाटक में की जा रही है क्योंकि इसकी कहानी यहीं पर आधारित है।

इससे पहले निर्माता विजय किरागंदूर ने ‘कांतारा’ के प्रीक्वल पर एक अपडेट साझा की थी। उन्होंने पुष्टि की थी कि फिल्म अच्छी प्रगति कर रही है। उल्लेखनीय है कि ‘कांतारा’ को बेस्ट फिल्म और इसमें बेहतरीन एक्टिंग के लिए ऋषभ को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका