न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नोरा फतेही के साथ हनी सिंह के गाने का टीजर जारी, दिलजीत ने तेलंगाना सरकार पर यूं किया पलटवार

एक्ट्रेस नोरा फतेही एक शानदार डांसर हैं। नोरा अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अपनी अद्भुत नृत्य क्षमता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Nov 2024 8:38:43

2 News : नोरा फतेही के साथ हनी सिंह के गाने का टीजर जारी, दिलजीत ने तेलंगाना सरकार पर यूं किया पलटवार

एक्ट्रेस नोरा फतेही एक शानदार डांसर हैं। नोरा अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अपनी अद्भुत नृत्य क्षमता का परिचय दे चुकी हैं। नोरा को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। नोरा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अब वह जल्द ही एक नए गाने में नजर आएंगी। उन्होंने मशहूर सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह के साथ ‘पायल’ सॉन्ग के लिए कोलैब किया है। गाने का टीजर रविवार (17 नवंबर) को जारी कर दिया गया। मेकर्स ने टीजर इंस्टाग्राम पर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “अगली बड़ी चीज का समय आ गया है।”

उन्होंने हनी, नोरा और सिंगर पैराडॉक्स को टैग किया और बताया कि गाने का वीडियो सोमवार को रिलीज होगा। इससे पहले हनी ने एक बिहाइंड द सीन (BTS) रील शेयर की थी। इसमें उन्होंने जानकारी दी थी कि उन्होंने वीडियो को माइनस 3 डिग्री सेल्सियस में शूट किया है। हनी ने कहा कि मैं नोरा का बहुत सम्मान करता हूं। जब दूसरे डांसर इस ठंड में म्यूजिक वीडियो के लिए परफॉर्म करने से मना कर रहे थे, तब वह शूटिंग के लिए उत्सुक थीं।

‘पायल’ के म्यूजि‍क वीडियो बनाने में बहुत मेहनत की जा रही है, जिसमें एकमात्र बेहद मेहनती और दिग्गज नोरा फतेही हैं। यह ट्रैक हनी के एल्बम 'ग्लोरी' का है। नोरा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह हाल ही में वरुण तेज के साथ फिल्म “मटका” में दिखी थीं। नोरा अब नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में नजर आएंगी। इसमें भूमि पेडनेकर, ईशान खट्टर, जीनत अमान और मिलिंद सोमन भी हैं। दूसरी ओर हनी अब गायक एपी ढिल्लों के साथ परफॉर्म करेंगे। हनी ने भी बॉलीवुड के कई लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज दी है।

दिलजीत दोसांझ ने कहा, जब कलाकार दूसरे देशों से भारत आते हैं तो...

पिछले दिनों 15 नवंबर में हैदराबाद में हुए पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट दिल लुमिनाटी टूर से पहले उन्हें तेलंगाना सरकार से एक नोटिस मिला था। इस पर अब दिलजीत ने रिएक्शन दी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने प्रदर्शन के बीच में दिलजीत ने इस मुद्दे का जिक्र किया और बिना नाम लिए कहा, "जब कलाकार दूसरे देशों से भारत आते हैं तो उन्हें जो चाहे करने की अनुमति होती है।

वे जो मर्जी चाहे गा सकते हैं। किसी को कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन जब आपके ही देश का कोई कलाकार गाता है तो लोगों को बहुत सारी समस्याएं होती हैं। दरअसल, कुछ लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही है कि इतने बड़े शो हो रहे हैं, टिकटें 2 मिनट में बिक जा रही हैं। भाई, मैं कई सालों से काम कर रहा हूं। मैं एक दिन में मशहूर नहीं हुआ हूं।” बता दें कि दिलजीत ने उनके जिन गानों पर रोक लगाई गई थी, उनके बोल बदलकर उन्हें शानदार टि्वस्ट दिया।

दिलजीत ने अपने गाने की एक लाइन में दारू की जगह कोक का इस्तेमाल किया। उल्लेखनीय है कि तेलंगाना के जिला कल्याण अधिकारी की तरफ जारी नोटिस में दिलजीत के पुराने कॉन्सर्ट के वीडियो का सबूत पेश किया गया था, जहां उन्होंने अपने 'पटियाला पेग' और 'पंज तारा' जैसे सुपरहिट गाने गाए थे। प्रदेश सरकार ने शोर प्रदूषण सहित कुछ और बातों को लेकर भी आपत्ति जताई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री