Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन होगी नागा-शोभिता की शादी, कार्ड वायरल, PM मोदी ने ऐसे की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। दोनों ने कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Nov 2024 7:14:43

2 News : इस दिन होगी नागा-शोभिता की शादी, कार्ड वायरल, PM मोदी ने ऐसे की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। दोनों ने कुछ महीने पहले सगाई की थी। उसके बाद से ही यह जोड़ी सुर्खियों में है। अब शादी के कार्ड की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी का निमंत्रण कार्ड पेस्टल रंगों में डिजाइन किया गया है, जिसमें आधुनिकता और भारतीय परंपरा का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। इस कार्ड पर मैरिज डेट 4 दिसंबर 2024 अंकित है। इसमें दूल्हा-दुल्हन के नाम भी साफ तौर पर दर्शाए गए हैं।

कार्ड की डिजाइन में मंदिर की घंटियां, पीतल के दीपक और बैकग्राउंड में एक मंदिर के चित्र के साथ-साथ हरियाली और केले के पत्ते भी जोड़े गए हैं। इसके अलावा कार्ड में एक सफेद गाय का प्रिंट भी है, जो शुभता का प्रतीक मानी जाती है। कार्ड के साथ-साथ मेहमानों के लिए एक खास तोहफा भी भेजा गया है। एक बाल्टी में विभिन्न गिफ्ट्स रखे गए हैं, जिनमें इक्कत-मुद्रित कपड़े, चमेली की माला और अन्य पारंपरिक सामान शामिल हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार यह जोड़ी हैदराबाद में विवाह बंधन में बंधने जा रही है।

नागा के दादा अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव द्वारा स्थापित अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी हो सकती है। यह स्टूडियो बंजारा हिल्स में स्थित है और इसके 22 एकड़ के क्षेत्र में कई फिल्म सेट और शूटिंग की सुविधाएं उपलब्ध हैं। बीते दिनों मीडिया से बातचीत में नागा ने बताया था कि वो जल्द ही शोभिता के साथ शादी कर सकते हैं। तब नागा ने कहा था कि उनकी शादी के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है। अब आखिरकार डेट का ऐलान हो गया है।

बता दें कि नागा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु के साथ सात फेरे लिए थे। कपल ने साल 2017 में शादी की और 2021 में तलाक ले लिया था। तब कहा गया कि उनके तलाक के पीछे शोभिता के साथ नागा का अफेयर था। फिलहाल किसी ने भी इस पर कभी खुलकर बात नहीं की है।
naga chaitanya,actor naga chaitanya,sobhita dhulipala,actress sobhita,samantha ruth prabhu,nagarjuna,pm narendra modi,the sabarmati report,vikrant massey गुजरात के गोधरा में हुए भीषण अग्निकांड पर आधारित है ‘द साबरमती रिपोर्ट’

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। अब इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी रिएक्शन दी है। मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से आलोक भट्ट नामक यूजर की एक पोस्ट रीपोस्ट करते हुए शुरुआत में ‘वेल सेड’ लिखा और फिल्म के माध्यम से सच के सामने आने की तारीफ की।

मोदी ने लिखा, “यह अच्छी बात है कि यह सच सामने आ रहा है और वह भी एक ऐसे तरीके से जिससे आम लोग इसे देख सकें। एक फेक नैरेटिव कुछ समय तक ही चल सकता है। आखिरकार, फैक्ट्स हमेशा सामने आते हैं!” आलोक की पोस्ट में फिल्म के ट्रेलर का जिक्र किया गया था। आलोक ने लिखा था कि यह फिल्म उन 59 लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने गोधरा कांड में अपनी जान गंवाई थी। फिल्म घटना के तथ्यों को सामने लाने में मदद करती है।

बता दें फिल्म साल 2002 में 27 फरवरी को गुजरात के गोधरा में हुए भीषण अग्निकांड पर आधारित है। उस दिन साबरमती एक्सप्रेस की एक बोगी को आग लगा दी गई थी, जिसमें 59 कारसेवक मारे गए थे। इसके बाद गुजरात में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे, जिसमें लगभग 1000 लोगों की जान गई थी। तब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। फिल्म का डायरेक्शन धीरज सरना ने किया है। इसमें विक्रांत पत्रकार बने हैं। उनके साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी अहम भूमिकाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका