न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टाइगर की फिल्म ‘बागी 4’ का पोस्टर और रिलीज डेट आई सामने, ‘इमरजेंसी’ अब इस दिन होगी रिलीज

एक्टर टाइगर श्रॉफ को फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक हो चुका है। उनकी पिछली फिल्म दिवाली (1 नवंबर) पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Nov 2024 12:44:58

2 News : टाइगर की फिल्म ‘बागी 4’ का पोस्टर और रिलीज डेट आई सामने, ‘इमरजेंसी’ अब इस दिन होगी रिलीज

एक्टर टाइगर श्रॉफ को फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक हो चुका है। उनकी पिछली फिल्म दिवाली (1 नवंबर) पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ है। इससे पहले इसी साल टाइगर की मूवी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी आई थी। इसमें अक्षय कुमार भी थे। जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद यह बड़े बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गई। इस बीच टाइगर की 'बागी' फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट के बारे में ऐलान कर दिया गया है।

आज सोमवार (18 नवंबर) को को फिल्म के निर्माताओं ने 'बागी 4' का पहला पोस्टर रिलीज किया, जो सबको चौंका रहा है। यह सोशल मीडिया यूजर्स के बीच टॉकिंग पॉइंट बन गया है। टाइगर किसी टॉयलेट पॉट के ऊपर बैठे हैं और उनके एक हाथ में शराब की बोतल और दूसरे हाथ में आरी नजर आ रही है। टाइगर ने मुंह में सिगरेट दबा रखी है और उनके कपड़ों पर खून लगा हुआ है। टाइगर काफी छोटे बालों में हैं। शर्ट के बटन पूरी तरह से खुले हुए हैं, जिससे उनके ऐब्स दिख रहे हैं।

उनके आस-पास कई लोग जमीन पर मरे पड़े हैं। पोस्टर पर लिखा है, “इस बार वो पहले जैसा नहीं है।” यह भी घोषणा की गई है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और यह 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस एक्शन मूवी के डायरेक्टर ए हर्षा हैं। यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की है। वह आने वाले साल में बेहतरीन मनोरंजन देने के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा।

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ विवादों के कारण नहीं हो पाई थी रिलीज

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ लंबे समय से सुर्खियों में है। विवादों में फंसने के कारण यह कई बार पोस्टपोन हो चुकी है। कंगना ने आज सोमवार (18 नवंबर) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के कई दिनों बाद कंगना ने यह घोषणा की है। 'इमरजेंसी' 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “17 जनवरी 2025, भारत की सबसे शक्तिशाली महिला की बड़ी कहानी जिसने भारत की मंजिल को बदला, इमरजेंसी सिनेमाघरों में आ रही है।” साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया गया है। बता दें अगस्त में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसे देखने के बाद सिख कम्यूनिटी खुद को आंतकवादी की छवि में देख, भड़क उठे और फिल्म को रिलीज करने पर कंगना और सेंसर बोर्ड को धमकी देने लगे।

बाद में सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन पर कैंची चला दी। ‘इमरजेंसी’ पहले इसी साल 14 जून और फिर 6 सितंबर को रिलीज होनी थी। फिल्म में कंगना दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल करने जा रही हैं। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और महिमा चौधरी भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार