न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी के साथ रिश्ता सुधारने के लिए आमिर ले रहे हैं जॉइंट थेरेपी, कहा-मुझे लगता था कि मैं बहुत दिमाग वाला हूं...

सुपरस्टार आमिर खान (59) को फिल्म इंडस्ट्री में करीब चार दशक हो गए हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Nov 2024 11:07:52

बेटी के साथ रिश्ता सुधारने के लिए आमिर ले रहे हैं जॉइंट थेरेपी, कहा-मुझे लगता था कि मैं बहुत दिमाग वाला हूं...

सुपरस्टार आमिर खान (59) को फिल्म इंडस्ट्री में करीब चार दशक हो गए हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर के खाते में कई सुपरहिट मूवी हैं। पिछले कई सालों से वे चुनींदा फिल्मों में ही काम कर रहे हैं। इन पर दर्शक अथाह प्यार लुटाते हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी। फिल्म नहीं चली जिससे आमिर काफी निराश हुए थे। बहरहाल आमिर इन दिनों थेरेपी ले रहे हैं। आमिर ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

आमिर ने नेटफ्लिक्स इंडिया के एक वीडियो में बताया कि वे अपना और बेटी आइरा का रिश्ता सुधारने के लिए जॉइंट थेरेपी ले रहे हैं। आमिर ने आयरा और डॉ. विवेक मूर्ति के साथ मेंटल हेल्थ पर भी बात की। आमिर कहते हैं कि मैं थेरेपी ले रहा हूं। आइरा ने मुझे थेरेपी लेने पर मजबूर किया है। थेरेपी लेने के बाद मुझे समझ आया कि ये कितनी सही चीज होती है। मेरी यही सलाह है कि जिसको भी लगता है कि उसे थेरेपी की जरूरत है, प्लीज जाओ।

यह बहुत मददगार होती है। आपको पता है, मैंने और आइरा ने जॉइंट थेरेपी लेना शुरू किया है। हम दोनों अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए थेरेपिस्ट के पास जाते हैं और उन मुद्दों पर बात करते हैं जिनकी वजह से हमारे बीच दूरियां आईं। आइरा ने भी कहा कि माता-पिता के साथ रिश्ते ठीक रखने के लिए थेरेपी बहुत जरूरी है।

aamir khan,superstar aamir khan,aamir therapy,ira khan,aamir ira,aamir metal therapy,laal singh chadha movie,sitare zameen per

लोगों को समझना पड़ेगा कि मदद मांगना गलत नहीं होता : आमिर

आमिर ने कहा कि थेरेपी में बहुत ताकत है। मुझे लगता था कि मैं बहुत दिमाग वाला इंसान हूं। मैं चीजों के बारे में सोच सकता हूं। अगर कोई समस्या आती है, तो उसे मैं खुद से सुलझा सकता हूं। लेकिन ऐसा नहीं होता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास कितना दिमाग है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने समझदार हैं।

मैं बताता हूं क्या होता है…हम अपने दिमाग के बारे में बहुत कम चीजें जानते हैं...ऐसे में थेरेपिस्ट आपको आपके दिमाग के बारे में समझने में मदद करता हैं। भारत में लोगों को लगता है कि अगर वे थेरेपी के लिए जाएंगे तो लोग समझेंगे कि उन्हें कोई मेंटल इलनेस है। वो नहीं चाहते कि लोगों को पता चले कि वे थेरेपी के लिए जा रहे हैं।

उन्हें समझना पड़ेगा कि मदद मांगना गलत नहीं होता। मैं मांग रहा हूं मदद और मुझे थेरेपी से बहुत मदद मिल रही है। आने वाले समय में आमिर कई शानदार मूवी के जरिए वापसी करते हुए नजर आएंगे। आमिर की अपकमिंग फिल्मों की तरफ गौर किया जाए तो उनमें ‘गजनी 2’, ‘सितारे जमीन पर’, ‘कुली’ और ‘लाहौर 1947’ के नाम शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री