न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयुष्मान के पिता करते थे चप्पल और बेल्ट से पिटाई, ट्विंकल को इसलिए स्क्रीनिंग पर नहीं ले जाते अक्षय

एक्टर आयुष्मान खुराना (40) ने हाल ही में ओनेस्टली सेइंग पॉडकास्ट से बात की और इस दौरान उन्होंने बचपन के दिनों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Nov 2024 11:47:03

2 News : आयुष्मान के पिता करते थे चप्पल और बेल्ट से पिटाई, ट्विंकल को इसलिए स्क्रीनिंग पर नहीं ले जाते अक्षय

एक्टर आयुष्मान खुराना (40) ने हाल ही में ओनेस्टली सेइंग पॉडकास्ट से बात की और इस दौरान उन्होंने बचपन के दिनों को याद किया। आयुष्मान ने कहा कि मैं कम उम्र में पिता बन गया था। जब मेरी पहली फिल्म ‘विक्की डोनर’ रिलीज हुई थी तो मैं पिता बन चुका था। ये फीलिंग्स अलग होती हैं। मेरे एक बेटी है और मैं उसके आने के बाद से एक बेहतर इंसान बना हूं। बेटियां ज्यादा संवेदनशील होना सिखाती हैं। आयुष्मान से पूछा गया कि क्या वो अपने पिता की तुलना में एक अलग पिता है?

इस पर आयुष्मान ने कहा कि मैं अपने पिता की तुलना में पूरी तरह से अलग पिता हूं। मेरे पिता तानाशाह थे और वो मेरी चप्पल और बेल्ट से पिटाई करते थे। पिता के लिए ऐसा करना आम बात थी। इसकी वजह से मैंने बचपन में मेंटल ट्रॉमा झेला। मैं एक दिन पार्टी से लौट रहा था तो मेरी शर्ट से सिगरेट की बदबू आ रही थी। मैंने पिता के डर से कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाया था, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने मुझे इसके लिए पीटा। आयुष्मान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अपकमिंग फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले आने वाली है।

इसमें उनके अपोजिट सारा अली खान हैं। दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा वे मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में भी शामिल हो रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार हैं। इसमें रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल की भी खास भूमिका रहेगी। आयुष्मान की पिछली फिल्म साल 2023 में आई रोमांटिक कॉमेडी ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी, जिसमें वे अनन्या पांडे के हीरो थे।

ayushmann khurrana,actor ayushmann khurrana,ayushmann father,dream girl 2,ayushmann father dictator,Akshay Kumar,twinkle khanna,akshay twinkle,actor akshay kumar

मैं ट्विंकल के मन की बात कहने के लिए उनसे ईर्ष्या करता हूं : अक्षय कुमार

एक्टर अक्षय कुमार (57) की पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (50) शादी के बाद से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वह अब एक बेहतरीन लेखिका के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। उनकी लिखी गईं किताबें जबरदस्त लोकप्रिय हुईं। ट्विंकल अपनी बेबाक अंदाज में की गईं टिप्पणियों के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही एक इवेंट में अक्षय ने टिवंकल की एक खास बात बताई। अक्षय ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैं अपनी पत्नी को स्क्रीनिंग के लिए नहीं लेकर जाता हूं क्योंकि मुझे उनके साथ बैठना होगा और फिल्म देखनी होगी।

उस समय मेरे कानों को सुनना पड़ेगा। शिट सीन है, ये बेकार है। वो कहेगी ये बहुत बेकार है, क्लाइमैक्स बहुत लंबा है और उनके रिमार्क्स आते रहते हैं। जब मैं उसे पहली बार ट्रायल के लिए लेकर गया था तो प्रोड्यूसर आए और उन्होंने ट्विंकल से पूछा कि फिल्म कैसी थी। ट्विंकल ने कहा-बकवास। फिर उस प्रोड्यूसर ने मेरे साथ कभी काम नहीं किया। मैं ट्विंकल की ईमानदारी की सराहना करता हूं लेकिन मैं उनके मन की बात कहने के लिए उनसे ईर्ष्या करता हूं।

जब भी उन्हें कोई चीज पसंद आती है, तो वे उसकी तारीफ करती हैं। वह 'खेल खेल में' से बहुत खुश थीं, भले ही फिल्म चली नहीं, लेकिन मेरे दिल में यह एक हिट फिल्म थी। बता दें अक्षय इस साल ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरफिरा’, ‘खेल खेल में’ और ‘सिंघम अगेन’ मूवी में नजर आए हैं। उनके पास और कई प्रोजेक्ट हैं, जिनमें वे बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री