न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जॉली एलएलबी 3: कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की बैन की मांग, याचिकाकर्ता पर लगाया ₹50,000 का जुर्माना

‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली जनहित याचिका को कर्नाटक हाईकोर्ट ने सख्ती के साथ खारिज कर दिया है। न्यायालय ने याचिका को तर्कहीन और समय की बर्बादी बताते हुए याचिकाकर्ता पर ₹50,000 का जुर्माना भी ठोका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 9:29:52

जॉली एलएलबी 3: कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की बैन की मांग, याचिकाकर्ता पर लगाया ₹50,000 का जुर्माना

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली जनहित याचिका को कर्नाटक हाईकोर्ट ने सख्ती के साथ खारिज कर दिया है। न्यायालय ने याचिका को तर्कहीन और समय की बर्बादी बताते हुए याचिकाकर्ता पर ₹50,000 का जुर्माना भी ठोका है।

यह याचिका बेंगलुरु के मंजूनाथ नगर की निवासी 27 वर्षीय सैयद नीलोफर द्वारा दायर की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि फिल्म के टीज़र में कुछ ऐसे संवाद और दृश्य शामिल हैं जो न्यायपालिका, विशेष रूप से न्यायाधीशों और वकीलों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश प्रसन्ना बी. वराले और न्यायमूर्ति सी.एम. जोशी की खंडपीठ ने साफ शब्दों में कहा कि फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसे लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया गया है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, "संभव है कि यह हमारी या आपकी हास्य भावना से मेल न खाए, परंतु यही कारण सेंसरशिप लगाने या रचनात्मकता पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता।"

अदालत ने यह भी कहा कि इस प्रकार की जनहित याचिकाएं न्यायिक व्यवस्था के अमूल्य समय का दुरुपयोग करती हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि याचिका किसी छुपे हुए उद्देश्य के तहत दायर की गई है।

कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता को ₹50,000 का जुर्माना हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में जमा करना होगा, अन्यथा 4 अक्टूबर को अगली सुनवाई में और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

याचिका में याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की थी कि फिल्म से जुड़े अभिनेता, निर्माता और निर्देशक—जैसे अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सुभाष कपूर और फॉक्स स्टार स्टूडियोज—पर भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें राष्ट्रीय समाचार पत्रों में सार्वजनिक माफी मांगने का आदेश दिया जाए।

प्रतिवादी पक्ष में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC), महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकारें, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, और संबंधित राज्य की बार काउंसिल्स के अलावा फिल्म के निर्माता और कलाकार भी शामिल थे।

गौरतलब है कि ‘जॉली एलएलबी 3’, अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत एक कोर्टरूम कॉमेडी है, जो 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के पिछले दोनों संस्करणों को भी दर्शकों और आलोचकों द्वारा सराहा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह