न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उड़िया रैपर 'जगरनॉट' अभिनव सिंह का निधन, मां के दावे ने मचाई हलचल

फेमस उड़िया रैपर और इंजीनियर अभिनव सिंह, जिन्हें स्टेज नेम जगरनॉट के नाम से जाना जाता था, अब हमारे बीच नहीं रहे।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 10:10:53

उड़िया रैपर 'जगरनॉट' अभिनव सिंह का निधन, मां के दावे ने मचाई हलचल

फेमस उड़िया रैपर और इंजीनियर अभिनव सिंह, जिन्हें स्टेज नेम 'जगरनॉट' के नाम से जाना जाता था, अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 32 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनव सिंह अपने बेंगलुरु के कडुबीसनहल्ली स्थित किराए के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में रैपर की मौत का मामला दर्ज किया गया है, और प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मृत्यु की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। हालांकि, अभिनव की मां और परिवार के दावों ने इस मामले को लेकर खलबली मचा दी है। उनकी मां ने आरोप लगाया है कि रैपर को उनकी पत्नी और अन्य लोगों ने मानसिक उत्पीड़न किया था।

'जगरनॉट' के नाम से प्रसिद्ध थे अभिनव सिंह

अभिनव सिंह, जिन्हें स्टेज नेम 'जगरनॉट' से जाना जाता था, उड़िया रैप इंडस्ट्री के एक प्रमुख नाम थे। उन्होंने कई फेमस कलाकारों के साथ काम किया, जिनमें मसी टोर (तन्मय साहू) भी शामिल हैं। 'कटक एंथम' के लिए मशहूर अभिनव सिंह कुछ कानूनी परेशानियों का भी सामना कर रहे थे, जिनमें मारपीट के आरोप शामिल थे। पुलिस अब उनकी मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

अभिनव सिंह के परिवार का दावा

अभिनव सिंह के परिवार के सदस्यों ने संदेह जताया है कि उनके बेटे की आत्महत्या के पीछे उनकी पत्नी के साथ चल रहे विवाद हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जगरनॉट उर्फ अभिनव सिंह अपने ऊपर लगे आरोपों से मानसिक रूप से परेशान थे, और इसी तनाव के कारण उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दी। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को ओडिशा भेज दिया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत, 8-10 लोगों के खिलाफ आरोप

अभिनव सिंह के परिवार ने इस मामले में लालबाग पुलिस में एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने 8 से 10 लोगों को नामित किया है। परिवार ने रैपर की मौत के मामले में गहन जांच की मांग की है। उनके पिता, बिजय नंदा सिंह का कहना है कि उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान था और यह तनाव उसकी पत्नी और अन्य लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण था, जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का कदम उठाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत