न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Idol-12 : बप्पी दा करेंगे अरुणिता को एक गाना ऑफर, दानिश ने ट्रोलर्स को दिया यह जवाब

म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 में फैंस की नजर जहां सिंगर्स की परफोरमेंस पर रहती है, वहीं उन्हें शो में आने वाले सेलेब्रिटी का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 8:30:09

Indian Idol-12 : बप्पी दा करेंगे अरुणिता को एक गाना ऑफर, दानिश ने ट्रोलर्स को दिया यह जवाब

म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 में फैंस की नजर जहां सिंगर्स की परफोरमेंस पर रहती है, वहीं उन्हें शो में आने वाले सेलेब्रिटी का भी विशेष इंतजार रहता है। इस वीकेंड 80-90 के दशक में अपने डिस्को डांस म्यूजिक से लोगों को दीवाना बनाने वाले मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी स्पेशल गेस्ट बनकर आएंगे। इस एपिसोड में सभी 6 कंटेस्टेंट्स उनके हिट गानों पर प्रस्तुति देंगे। बप्पी लहरी सिंगर अरुणिता कांजीलाल को एक गाना ऑफर करेंगे, जिससे गायिका का चेहरा खिल जाएगा। बप्पी दा कहते हैं कि वे सभी सिंगर्स के लिए स्पेशल गिफ्ट लेकर आए हैं। उनकी यह बात सुनकर पवनदीप राजन और शनमुखप्रिया भी खासे खुश दिखाई देते हैं।

बप्पी ने पिछली बार पवनदीप को दी थी गोल्ड चैन

आपको बता दें कि इंडियन आइडल-12 की शुरुआत में बप्पी लहरी इस शो का हिस्सा बने थे। उस समय टॉप-15 कंटेस्टेंट्स को उनके परफोरमेंस को लेकर इंडस्ट्री के इस दिग्गज ने मार्गदर्शन भी किया था। उस एपिसोड में आशीर्वाद के तौर पर एक कंटेस्टेंट को गोल्ड चैन देने का ऐलान किया गया था। पवनदीप ने बप्पी दा का दिल जीतते हुए यह चैन हासिल की थी। हालांकि इस बार क्या फिर एक बार किसी कंटेस्टेंट को यह खास आशीर्वाद मिलेगा या नहीं, इस बारे में अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

ट्रोल करने वालों को संगीत का जानकारी नहीं : दानिश

इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में संगीतकार व गायक हिमेश रेशमिया के साथ सॉन्ग 'दगा' में आवाज दी है। हालांकि दानिश को सिंगिंग स्टाइल के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का भी निशाना बनना पड़ा है। अब दानिश ने आलोचकों पर पलटवार किया है। दानिश ने शनमुखप्रिया का भी समर्थन किया है। दानिश ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि शनमुखप्रिया एक बेहतरीन सिंगर हैं और जो लोग हमें ट्रोल करते हैं उन्हें संगीत के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है।

दानिश ने कहा कि हम सभी को दुख होता है अगर हम में से एक को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है तो हम दूसरे व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाने की पूरी कोशिश करते हैं। हम उसे समझाते हैं और वह बहुत बुद्धिमान भी हैं, वह ट्रोलिंग को गंभीरता से नहीं लेती हैं। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर गायकों को ट्रोल करने वाले लोगों को गायन या संगीत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर