Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिवंगत एक्टर की एक्स वाइफ ने सलमान से मांगी मदद, पराग ने शेयर किया बच्चों के साथ शेफाली का वीडियो

अभिनेता इंदर कुमार ने मात्र 43 साल की उम्र में 2017 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। इंदर को सुपरस्टार सलमान खान के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 2:35:54

2 News : दिवंगत एक्टर की एक्स वाइफ ने सलमान से मांगी मदद, पराग ने शेयर किया बच्चों के साथ शेफाली का वीडियो

अभिनेता इंदर कुमार ने मात्र 43 साल की उम्र में 2017 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। इंदर को सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘कहीं प्यार न हो जाए’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ और ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। साल 1996 में ‘मासूम’ फिल्म से करिअर शुरू करने वाले इंदर ने करीब 20 फिल्मों में काम किया था। इंदर लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का हिस्सा भी रहे। इंदर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने तीन शादियां की थीं। साल 2003 में पहली शादी सोनल करिया के साथ की। इसके 5 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। इस दौरान सोनल प्रेग्नेंट थीं।

इसके बाद साल 2009 में इंदर ने कमलजीत कौर के साथ दूसरी शादी की, जो सिर्फ 2 महीने चली। फिर उन्होंने तीसरी बार पल्लवी श्रॉफ के साथ 2013 में शादी की। इस शादी से उनके एक बेटी है। अब इंदर की पहली पत्नी सोनल से जुड़ी खबर सामने आई है। वह आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं और बच्चों की परवरिश करना तक उनके लिए मुश्किल हो रहा है। इसके लिए सोनल ने मदद की गुहार लगाई है। सोनल ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में कहा कि मेरी लाइफ में बहुत स्ट्रगल हो रहा है। काफी उतार-चढ़ाव आ रहे हैं।

मुझे फाइनेंशियली बहुत दिक्कत हो रही है क्योंकि मेरे पिता ने इतना बेलेंस बचाकर नहीं रखा। इंदर की तरफ से कुछ नहीं हुआ। मैंने दूसरी शादी की तो वहां से भी कुछ नहीं हुआ। बहुत स्ट्रगल चल रहा है। मुझे काम भी नहीं मिल रहा है और 2 बच्चे हैं, जिनके बहुत इश्यू चल रहे हैं। मैं सलमान को अप्रोच नहीं कर पा रही हूं। सलमान के रेफरेंस से काम मिल जाए तो उनके बच्चों की भी भलाई हो जाएगी। बता दें सोनल बॉलीवुड के जाने-माने पीआरओ राजू करिया की बेटी हैं। साल 2020 में राजू का निधन हो गया था। सोनल ने इंदर से अलग होने के बाद दीपेश नाम के शख्स के साथ सात फेरे लिए थे लेकिन यह शादी भी नहीं टिक सकी।

शेफाली जरीवाला का 27 जून को हो गया था निधन, पति पराग त्यागी करते रहते हैं याद

‘कांटा लगा’ फेम मशहूर एक्ट्रेस और डांसर शेफाली जरीवाला ने पिछले महीने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 42 साल की थीं। उनके निधन से परिवार सहित दोस्त और फैंस अभी तक सदमे में हैं। खासकर उनके पति पराग त्यागी पर इसका गहरा असर पड़ा है और वे पूरी तरह से टूट गए हैं। पराग आए दिन शेफाली के साथ बिताए खास पलों को शेयर करते रहते हैं। हाल ही में पराग ने एक बार फिर से शेफाली को याद किया है। पराग ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शेफाली अपनी बहन के बच्चों संग मस्ती करती नजर आईं।

पराग ने इंस्टाग्राम पर जो प्यारा वीडियो साझा किया है उसमें शेफाली अपने भांजे और भांजी के साथ दिखीं। सभी मस्ती करते और हंसते, खेलते नजर आए। पराग ने कैप्शन में लिखा, “परी, यूनिवर्स की बेस्ट मासी।” वीडियो में शेफाली को देख फैंस काफी भावुक हो गए। लोग उन्हें याद कर कमेंट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 27 जून की देर रात खबर आई कि शेफाली का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। खबरों के मुताबिक पराग उन्हें मुंबई के अंधेरी इलाके के एक अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया।

शेफाली के पोस्टमार्टम के लिए उनका शव अंधेरी के कूपर अस्पताल में भेजा गया। बाद में कहा गया कि उनके निधन का कारण कुछ और है। बता दें कि शेफाली ने ‘कांटा लगा’ गाने के रिमिक्स में शानदार एक्टिंग और डांस से फेम हासिल किया था। इसके बाद वह साल 2004 में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में दिखी थीं। इसके अलावा वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ और ‘नच बलिए’ सीजन 5 और 7 में भी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका