न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरे दिन ‘इक्कीस’ की कमाई में हल्का उछाल, क्या अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म बजट वसूल कर पाएगी?

तीसरे दिन फिल्म ‘इक्कीस’ की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला है। अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जानें अब तक का कलेक्शन, बजट और क्या यह फिल्म अपनी लागत वसूल कर पाएगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 04 Jan 2026 2:01:37

तीसरे दिन ‘इक्कीस’ की कमाई में हल्का उछाल, क्या अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म बजट वसूल कर पाएगी?

फिल्म इक्कीस के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की है। यह उनकी पहली थिएटर रिलीज मानी जा रही है। इससे पहले अगस्त्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म द आर्चीज में नजर आए थे। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद इक्कीस में अगस्त्य की परफॉर्मेंस को दर्शकों से ठीक-ठाक सराहना मिल रही है। खास बात यह भी है कि इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी दिखाई देते हैं, जिसे उनकी आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिला है।

फिल्म के रिलीज से पहले अच्छा खासा बज बना हुआ था और क्रिटिक्स की ओर से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं। बावजूद इसके, बॉक्स ऑफिस पर इक्कीस वैसी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है, जैसी उम्मीद की जा रही थी। इसी दौरान रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता ने भी इक्कीस के कारोबार पर असर डाला है। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने कुल मिलाकर करीब 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि कमाई की गति धीमी रही, लेकिन तीसरे दिन के आंकड़ों में हल्की बढ़त जरूर दर्ज की गई है।

इक्कीस का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को लगभग 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि तीसरे दिन के फाइनल आंकड़े अभी अपडेट हो सकते हैं, लेकिन इस अनुमान के आधार पर फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 15.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इक्कीस ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन गिरकर 3.5 करोड़ रुपये रह गया। अब सभी की निगाहें रविवार के कारोबार पर टिकी हैं, जहां फिल्म से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

क्या ‘इक्कीस’ निकाल पाएगी अपना बजट?

इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है। वहीं, जयदीप अहलावत जैसे दमदार अभिनेता भी अहम भूमिका में नजर आते हैं। इक्कीस का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है, जबकि इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 24 मिनट की है।

फिल्म के बजट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक इक्कीस लगभग 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। मौजूदा बॉक्स ऑफिस ट्रेंड को देखते हुए, इस भारी भरकम बजट की भरपाई करना फिल्म के लिए आसान नहीं लग रहा। अगर आने वाले दिनों में कलेक्शन में तेज उछाल नहीं आता, तो इक्कीस को लागत निकालने के लिए लंबी दौड़ और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत पड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड