न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग में पलक को सपोर्ट करने पहुंचे इब्राहिम, ये सितारे भी दिखे, मौनी ने ट्रॉलर्स को दिया करारा जवाब

संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह की फिल्म 'द भूतनी' को लेकर फैंस में लंबे समय से क्रेज देखा जा रहा है। आज गुरुवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 May 2025 11:22:59

2 News : ‘द भूतनी’ की स्क्रीनिंग में पलक को सपोर्ट करने पहुंचे इब्राहिम, ये सितारे भी दिखे, मौनी ने ट्रॉलर्स को दिया करारा जवाब

संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह की फिल्म 'द भूतनी' को लेकर फैंस में लंबे समय से क्रेज देखा जा रहा है। आज गुरुवार (1 मई) को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के साथ ही उनका इंतजार खत्म हो गया। इन दिनों वैसे भी हॉरर कॉमेडी फिल्में खूब पसंद की जा रही है, ऐसे में इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। हालांकि इसका सफर इतना आसान नहीं होगा क्योंकि आज ही अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म ‘रेड 2’ भी रिलीज हो गई है। बुधवार रात मुंबई में 'द भूतनी' की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने शिरकत की।

पलक ने ग्रीन शरारा पहना, जिसमें उनका लुक देखने लायक था। पलक ने चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लेकर जमकर पोज दिए। पलक को सपोर्ट करने के लिए उनकी मां एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और भाई भी स्क्रीनिंग पर पहुंचे। तीनों ने एक साथ पैपराजियों के सामने पोज दिए। श्वेता और उनके बेटे ने पलक को सपोर्ट करने के लिए जो टी-शर्ट पहनी थी, उस पर 'द भूतनी' लिखा था। पलक ने फिल्म के को स्टार सनी के साथ भी पोज दिया। संजय ब्लैक कुर्ता और डेनिम पहनकर महफिल की शोभा बढ़ाने पहुंचे।

फिल्म की स्टारकास्ट संजय, सनी, पलक, नवनीत मलिक और आसिफ खान एकसाथ पोज देते दिखाई दिए। पलक के दोस्त एक्टर इब्राहिम अली खान मुख्य आकर्षण रहे। इब्राहिम, पलक के छोटे भाई के साथ खेलते हुए देखे गए। दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग नजर आ रही थी। माना जा रहा है कि पलक व इब्राहिम लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस रिलेशनशिप को खुलकर स्वीकार नहीं किया है और इसे सिर्फ दोस्ती का नाम देते हैं। पलक का हौसला बढ़ाने के लिए एक्ट्रेस शहनाज गिल भी स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं।

उन्होंने रेड ड्रेस में स्क्रीनिंग पर एंट्री की और देखते ही पलक को गले से लगा लिया। शहनाज ने हाल ही 1 करोड़ की मर्सिडीज खरीदी है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। उन्होंने खास दोस्त श्वेता के साथ जमकर पोज दिए और खूब मस्ती भी की। यामिनी मल्होत्रा को भी देखा गया। उनका हॉट लुक काफी चर्चा में रहा। वह पैपराजी को पोज देती दिखीं। यामिनी को 'बिग बॉस 18' में बतौर प्रतियोगी देखा गया था।

ibrahim ali khan,actor ibrahim ali khan,palak tiwari,actress palak tiwari,ibrahim palak,the bhootnii movie,the bhootnii special screening,mouni roy,sanjay dutt,mouni trollers

मौनी रॉय ने कहा, ऐसी ओछी हरकतें करके लोगों को क्या मिलता है…

एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘द भूतनी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान नए अंदाज में दिखीं। मौनी साधना स्टाइल हेयर कट में नजर आईं। मौनी को ऐसे देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि सर्जरी की वजह से उनका चेहरा खराब हो गया और इसे छिपाने के लिए उन्होंने ऐसा हेयरकट लिया है। अब मौनी ने ‘जूम’ को दिए इंटरव्यू में ट्रॉलिंग पर रिएक्शन दी है। मौनी ने कहा कि जब आपके कई फर्जी AI वीडियो वायरल किए जाते हैं।

गंदे कमेंट किए जाते हैं। इससे पता चलता है कि यह कितना घटिया है। वे ऐसा कैसे कर सकते हैं। क्या यह आप हैं? कल्पना कीजिए कि आपको कैसा लगेगा। जब मैं देखती हूं कि लोगों ने एडिट करके मेरा चेहरा खराब कर दिया है। यह बहुत हास्यास्पद है। सच में। फिर मैं सोचती हूं कि ऐसे लोग कहां से आते हैं। ऐसी ओछी हरकतें करके लोगों को क्या मिलता है। आखिर उनका मकसद क्या है। आप क्यों जहर उगल रहे हैं और किसी को कोस रहे हैं। यह देखकर बहुत गंदा लगता है कि लोग पर्दे के पीछे छिपकर ऐसी हरकतें करते हैं। जब मैं इंस्टाग्राम पर आई तो मैंने देखा कि बहुत से लोग नफरत फैला रहे हैं।

इसलिए मैंने उन्हें ब्लॉक करना शुरू कर दिया। लेकिन अब मुझे उन पर तरस आता है। मुझे लगता है कि हमें उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए, ये किस तरह के काल्पनिक लोग हैं। जो किसी को अपना चेहरा भी नहीं दिखा सकते। मैं सकारात्मकता में विश्वास करती हूं। मैं एक ग्लास पानी को आधा खाली नहीं बल्कि आधा भरा हुआ देखती हूं। मेरे कई प्रशंसक हैं जो मुझसे बहुत प्यार करते हैं। हालांकि कुछ लोगों ने लाइक पाने के लिए सोशल मीडिया को बहुत गंदी जगह बना लिया है। जहां वे दूसरों के बारे में गंदी और बकवास बातें करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी