न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हुमा कुरैशी को बुसान में मिला 'फेस ऑफ एशिया' अवॉर्ड, समर्पित किया उन लड़कियों को जो सपने देखती हैं

भारतीय अभिनेत्री हुमा कुरैशी को दक्षिण कोरिया के प्रतिष्ठित बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (BIFF) में फेस ऑफ एशिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस खास मौके पर हुमा ने यह पुरस्कार उन तमाम लड़कियों को समर्पित किया जो बड़े सपने देखने का साहस रखती हैं और "ना" को जवाब मानने से इनकार करती हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 7:22:24

हुमा कुरैशी को बुसान में मिला 'फेस ऑफ एशिया' अवॉर्ड, समर्पित किया उन लड़कियों को जो सपने देखती हैं

भारतीय अभिनेत्री हुमा कुरैशी को दक्षिण कोरिया के प्रतिष्ठित बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (BIFF) में 'फेस ऑफ एशिया अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। इस खास मौके पर हुमा ने यह पुरस्कार उन तमाम लड़कियों को समर्पित किया जो बड़े सपने देखने का साहस रखती हैं और "ना" को जवाब मानने से इनकार करती हैं।

पुरस्कार ग्रहण करते हुए हुमा कुरैशी ने मंच से अपने जीवन के संघर्षों और सपनों की यात्रा को साझा किया। उन्होंने कहा, "यह मेरा पहला बुसान फिल्म फेस्टिवल है, और यह पल मेरे लिए बेहद खास है।" उन्होंने बताया कि वह दिल्ली की एक साधारण लड़की हैं, जिनके पिता निज़ामुद्दीन बस्ती में पैदा हुए थे और माता एक छोटे से गाँव में। हुमा ने भावुक अंदाज़ में कहा, “मुझे हमेशा यह बताया गया कि अभिनेत्री बनना मेरे जैसी लड़की के लिए नहीं है।”

हुमा ने अपने भाषण में आगे कहा, “आज यहाँ इस मंच पर होना सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी लड़कियों के लिए एक प्रमाण है, जिन्हें कभी कहा गया कि ये सब उनके लिए नहीं है। यह उन सभी के लिए है जो सपने देखने की हिम्मत रखती हैं और कभी हार नहीं मानतीं। धन्यवाद।”

इस पुरस्कार समारोह के दौरान हुमा की नई फिल्म 'बयान' (Bayaan) की भी स्क्रीनिंग की गई, जो बुसान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा है। फिल्म की कहानी राजस्थान की खूबसूरत वादियों में पृष्ठभूमि पर आधारित है और यह एक पिता-पुत्री के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में हुमा एक महिला डिटेक्टिव रूही की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने करियर के पहले केस की जांच के लिए एक छोटे शहर भेजी जाती है। यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था से जुड़ा है जिसमें सत्ता, भ्रष्टाचार और सामाजिक जड़ें गहराई तक फैली हुई हैं। अपने पिता की पुलिस सेवा में प्रतिष्ठित विरासत को बनाए रखने की चुनौती उसके सामने है।

फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ चंद्रचूड़ सिंह और सचिन खेड़ेकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'बयान' का निर्माण प्लाटून वन फिल्म्स के शिलादित्य बोरा, समिट स्टूडियोज़ की मधु शर्मा, कुणाल कुमार और अंशुमान सिंह ने मिलकर किया है, जबकि निर्देशन की कमान संभाली है बिकास रंजन मिश्रा ने।

इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी प्राप्त है। 'बयान' को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम के हुबर्ट बाल्स फंड से समर्थन मिला है और इसे फिल्म इंडिपेंडेंट, लॉस एंजेलेस द्वारा संचालित ग्लोबल मीडिया मेकर्स प्रोग्राम के अंतर्गत LA Residency के दौरान विकसित किया गया।

हुमा कुरैशी की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि भारतीय कलाकार वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं। यह पुरस्कार न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत यात्रा की जीत है, बल्कि उन सभी महिलाओं के सपनों की जीत है जो समाज की सीमाओं को तोड़कर आगे बढ़ना चाहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह