न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करौली : हिंडौन सिटी में 4 मिनट में बैंक से 10 लाख रुपए लूटे, बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर मैनेजर और कैशियर को धमकाया

हिंडौन सिटी के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में दो बदमाशों ने हथियार के बल पर 4 मिनट में 10 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने बैंक के मैनेजर और कैशियर पर पिस्तौल तान दी और धमकी दी कि जल्दी पैसे निकालो, वरना गोली मार देंगे।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 12:54:35

करौली : हिंडौन सिटी में 4 मिनट में बैंक से 10 लाख रुपए लूटे, बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर मैनेजर और कैशियर को धमकाया

हिंडौन सिटी के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में दो बदमाशों ने हथियार के बल पर 4 मिनट में 10 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने बैंक के मैनेजर और कैशियर पर पिस्तौल तान दी और धमकी दी कि जल्दी पैसे निकालो, वरना गोली मार देंगे। मिली जानकारी के अनुसार बैंक लूट की यह घटना हिण्डौन के रीको क्षेत्र में हुई।

बैंक के कार्यवाहक मैनेजर कुलदीप मीना ने बताया कि दो बदमाश बैंक के अंदर घुसे, जिनमें से एक ने पिस्तौल मेरे सिर पर तान दी। दूसरा बदमाश कैशियर के पास गया और पैसे निकालने को कहा। जब कैशियर ने मना किया, तो उसने भी उस पर पिस्तौल तान दी। डर के मारे कैशियर ने लूट के पैसे दे दिए।

मैनेजर ने आगे बताया कि 20 मिनट पहले बयाना रोड स्थित PNB की मुख्य शाखा से 10 लाख रुपए इस शाखा में लाए गए थे। बदमाशों ने सिर्फ 3 से 4 मिनट में इस पूरी लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बैंक में कुछ कर्मचारी और ग्राहक ही मौजूद थे। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

rajasthan,bank loot robbery news,karauli,pnb bank,hindaun

घटना की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी सत्येंद्र पाल सिंह और डीएसपी गिरधर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

एडिशनल एसपी सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही संदिग्धों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

सवाई माधोपुर: ग्रामीण बैंक से 50,000 की चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

सवाई माधोपुर जिले के खंडार कस्बा स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े 50,000 रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बारे में जानकारी मिलते हुए बताया गया कि सांवटा निवासी नरेश कुमार गुर्जर, जो रुपये जमा करने के लिए बैंक पहुंचे थे, उनके साथ यह घटना घटी। नरेश कुमार ने बैंक में रुपये जमा करते समय अपनी जेब से 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी काउंटर पर रख दी और राशिद भरने लगे। इस बीच एक अज्ञात युवक ने मौका पाकर 500 रुपये के नोटों की गड्डी चुराकर फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर

जैसे ही नरेश ने रसीद भरने के बाद देखा कि काउंटर पर रखी 500 रुपये की गड्डी गायब है, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने बैंक प्रबंधक को घटना की सूचना दी। बैंक के CCTV फुटेज की जांच में पता चला कि एक युवक पैसे लेकर बैंक से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

CCTV में यह युवक करीब 20 से 25 साल का नजर आ रहा है, जिसमें उसने काली शर्ट, सफेद पेंट और जूते पहने थे। बैंक अधिकारियों ने इस घटना की सूचना खंडार थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस अब आरोपी युवक की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट