न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रैड पिट की ‘F1 – द मूवी’ बनी सरप्राइज सुपरहिट, भारत में कमाए 73 करोड़ से ज्यादा

F1 – द मूवी ने यह साबित किया है कि विषयवस्तु यदि दमदार हो, तो स्टार पावर और प्रचार माध्यमों से आगे जाकर भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल...

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 8:14:23

ब्रैड पिट की ‘F1 – द मूवी’ बनी सरप्राइज सुपरहिट, भारत में कमाए 73 करोड़ से ज्यादा

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित तो नहीं, लेकिन जबरदस्त चर्चा में आई F1 – द मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबको चौंका दिया है। ब्रैड पिट की यह फिल्म रिलीज़ से कुछ सप्ताह पहले तक गुमनाम थी, लेकिन अब यह भारत में सुपरहिट का दर्जा पा चुकी है। इस फिल्म ने यह सिद्ध कर दिया कि सही प्रचार और दमदार विषयवस्तु किसी भी फिल्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

धीरे शुरू हुई चर्चा, लेकिन पहला शो ही रहा हाउसफुल

F1 – द मूवी की रिलीज़ से कुछ सप्ताह पहले तक लोगों को इसकी मौजूदगी तक का अंदाज़ा नहीं था। लेकिन जैसे ही फिल्म का एक विशेष बुधवार रात का शो घोषित हुआ, वह कुछ ही समय में हाउसफुल हो गया। इसी पल से फिल्म को लेकर अपेक्षाएं तेजी से बढ़ीं और लोगों में उत्सुकता दिखाई दी।

शुरुआत में ऐसा माना जा रहा था कि यह फिल्म सिर्फ सीमित वर्ग—खासकर कार रेसिंग और स्पोर्ट्स पसंद करने वालों—तक ही सीमित रह जाएगी। इसका अनुमानित कलेक्शन ₹50 करोड़ तक का माना गया था, जो खुद में एक उपलब्धि होती क्योंकि स्पोर्ट्स-आधारित हॉलीवुड फिल्मों ने इससे पहले भारत में इतना कलेक्शन कभी नहीं किया था।

पहले हफ्ते में ही बटोरी ₹34.78 करोड़, आईमैक्स में दिखा जलवा

फिल्म के रिलीज़ के बाद पहले ही सप्ताह में इसके शानदार प्रदर्शन ने सबको हैरान कर दिया। खास तौर पर IMAX स्क्रीन पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹34.78 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया।

दूसरे-तीसरे हफ्ते में भी बनी रही पकड़, बड़ी फिल्मों को दी टक्कर

यहां तक कि Jurassic World: Rebirth और Superman जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज़ के बावजूद F1 – द मूवी की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में ₹24.88 करोड़ और तीसरे सप्ताह में ₹13.40 करोड़ की कमाई की, जिससे यह साफ हो गया कि फिल्म का आकर्षण अभी भी बरकरार है।

अब तक ₹73.06 करोड़ का कलेक्शन, 90 करोड़ तक पहुंचना तय

अब तक फिल्म ₹73.06 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और इस वीकेंड में करीब ₹5 करोड़ और जोड़ने की उम्मीद है। हालांकि ₹100 करोड़ क्लब में पहुंचना मुश्किल है, लेकिन फिल्म ₹90 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी, जिससे इसे ‘सुपरहिट’ का तमगा मिल जाएगा।

F1 – द मूवी ने यह साबित किया है कि विषयवस्तु यदि दमदार हो, तो स्टार पावर और प्रचार माध्यमों से आगे जाकर भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती हैं। ब्रैड पिट की यह फिल्म भारत में एक अप्रत्याशित सफलता बन गई है, जो हॉलीवुड के लिए एक नया संकेत देती है – कि भारतीय दर्शक अब विविध विषयों और शैलियों को अपनाने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब