न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्दिक के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस ने दी यह रिएक्शन, ‘हमशक्ल’ के दौरान साजिद से हुए झगड़े पर कहा ऐसा

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (39) को पिछली बार एक्टर बॉबी देओल के साथ MX प्लेयर पर वेब शो ‘एक बदनाम आश्रम 3 पार्ट 2’ में देखा गया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 12:02:49

हार्दिक के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस ने दी यह रिएक्शन, ‘हमशक्ल’ के दौरान साजिद से हुए झगड़े पर कहा ऐसा

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (39) को पिछली बार एक्टर बॉबी देओल के साथ MX प्लेयर पर वेब शो ‘एक बदनाम आश्रम 3 पार्ट 2’ में देखा गया था। उन्होंने ‘वन डे : जस्टिस डिलीवर्ड’ में डीसीपी लक्ष्मी राठी का किरदार निभाकर भी सुर्खियां बटोरी थीं। ईशा का नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा गया था। अब ईशा ने इस रिश्ते के बारे में लंबे समय से चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है। ईशा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में साफ किया कि उनकी हार्दिक से बात जरूर हुई है लेकिन दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं रहा। ईशा ने कहा कि हां, कुछ समय से हम बात कर रहे थे।

मुझे नहीं लगता कि हम डेटिंग कर रहे थे, लेकिन हां, हम कुछ महीनों से बात कर रहे थे। हम उस ‘शायद यह होगा, शायद यह नहीं होगा’ स्टेज पर थे। डेटिंग स्टेज तक पहुंचने से पहले ही यह खत्म हो गया। तो यह डेटिंग-डेटिंग नहीं थी। हम एक या दो बार मिले, बस। तो हां, जैसा कि मैंने कहा, यह कुछ महीनों का था और फिर यह खत्म हो गया। जब ईशा से पूछा गया कि क्या कभी किसी रिश्ते की वास्तविक संभावना थी, तो उन्होंने माना कि शायद ऐसा हो सकता था, लेकिन चीजें जल्दी ही खत्म हो गईं।

समय और डाजियर्स बिल्कुल मेल नहीं खाते थे। कोई ड्रामा या कड़वाहट नहीं थी। यह बस होना ही नहीं था। मैं सार्वजनिक सुर्खियों से दूर जमीनी, सार्थक रिश्ते चाहती हूं, जो शायद हार्दिक की हाई-प्रोफाइल सार्वजनिक जिंदगी से मेल नहीं खा रहा था। ईशा ने उस समय के बारे में भी बताया जब साल 2019 में हार्दिक ‘कॉफी विद करण’ शो में अपने कमेंट्स को लेकर विवादों में घिर गए थे। जहां कई लोगों ने क्रिकेटर के कमेंट की आलोचना की थी। ईशा बताती हैं कि उस हिस्से ने मुझे प्रभावित नहीं किया, क्योंकि तब तक हम पहले ही बातचीत करना बंद कर चुके थे।

esha gupta,actress esha gupta,hardik pandya,cricketer hardik pandya,esha hardik,esha hardik affair,sajid khan,esha sajid,humshakal movie

ईशा गुप्ता ने कहा, साजिद खान ने मुझे गाली दी…फिर मैंने भी दी

ईशा गुप्ता ने ‘हमशक्ल’ मूवी के निर्माण के दौरान फिल्ममेकर साजिद खान के साथ झगड़े की लंबे समय से चली आ रही अफवाहों पर भी रिएक्शन दी। ईशा ने कहा कि मेरा झगड़ा हुआ था। साजिद और मैं बिल्कुल भी एक ही पेज पर नहीं थे और हमने एक सही लड़ाई की। देखिए, मुझे पसंद नहीं है कि लोग मुझे गाली दें। आपको हमेशा लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा आप चाहते हैं कि वे आपके साथ करें। यह इतना सरल है। उन्होंने मुझे गाली दी…फिर मैंने भी दी।

कुछ लोग बात करने से पहले सोचते नहीं हैं…फ्रस्ट्रेटेड होते हैं। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती क्योंकि मैं इससे आगे बढ़ चुकी हूं। लड़ाई के बाद मैं सेट से चली गई थीं। मैं घर आ चुकी थी लेकिन मैं नहीं रुकी, मैंने फिल्म छोड़ने का भी मन बना लिया था। हालांकि यह फिल्म के निर्माता ही थे जिन्होंने साजिद से पहले मुझसे माफी मांगी, जिसने मुझे वापस लौटने के लिए प्रेरित किया। फिर भी इस प्रोजेक्ट को खास रेस्पांस नहीं मिला। जब टीम ने आखिरकार ‘हमशक्ल’ देखी, तो मैंने कहा कि हमें पता था कि यह एक बड़ी आपदा होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी