Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 45 दिन में घटाया 16 किलो वजन! ‘जेठालाल’ ने बताई सच्चाई, प्रभास की फोटो देख फैंस पूछने लगे सवाल तो…

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) में काम करने वाले हर एक्टर की पहचान लंबे समय से उसके किरदार से हो रही है। इसका हर किरदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 7:54:11

2 News : 45 दिन में घटाया 16 किलो वजन! ‘जेठालाल’ ने बताई सच्चाई, प्रभास की फोटो देख फैंस पूछने लगे सवाल तो…

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) में काम करने वाले हर एक्टर की पहचान लंबे समय से उसके किरदार से हो रही है। इसका हर किरदार हिट है। इसमें सबसे प्रमुख रोल ‘जेठालाल’ का है, जिसमें एक्टर दिलीप जोशी ने जान डाल दी। दिलीप के हाव-भाव और संवाद अदायगी 17 साल से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। यूं तो दिलीप ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन उन्हें इस शो ने ही सबसे ज्यादा शौहरत दिलाई है। आज उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वे छोटे पर्दे पर बड़े स्टार का दर्जा रखते हैं। दिलीप से जुड़ी हर बार फटाफट सबका ध्यान खींच लेती है। हाल ही में दिलीप के वेट लॉस को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें आ रही थीं।

कहा जा रहा था कि दिलीप ने कुछ ही दिनों में ढेर सारा वेट लूज किया है और वो स्लिम फिट नजर आ रहे हैं। अब एक इवेंट में जब दिलीप से पत्रकारों ने वजन घटाने के बारे में पूछा तो दिलीप ने जो जवाब दिया वो चौंकाने वाला है। दिलीप मंच पर आए और फोटोग्राफरों को पोज देने लगे। इस बीच एक जर्नलिस्ट ने पूछा सर ‘जेठालाल जी’ के वेट लॉस का राज क्या है। अब तो बता दीजिए। इस पर दिलीप ने कहा, “वेट लॉस 1992 में किया था भाई। ये सोशल मीडिया वालों ने कैसे चला दिया है।” इस बात पर पत्रकारों ने कहा कि आपके वेट लॉस की खबर ट्रेंडिंग में हैं।

इसके बाद दिलीप थैंक्यू कहकर चल दिए। दरअसल हाल ही दावा किया जा रहा था कि महज 45 दिनों में दिलीप ने 16 किलो वजन कम कर लिया। इस दावे के लिए उनके एक इंटरव्यू का हवाला दिया जा रहा था, लेकिन सच ये है कि ये सालों पुराना है। दिलीप ने साल 1992 में डाइटिंग की थी। उस समय उन्होंने वॉकिंग और सैर का सहारा लिया और एक्सरसाइज पर भी फोकस किया। उसके बाद उनके वजन में काफी कमी आई थी और वे फिट दिखने लगे थे।

प्रभास की बाल्ड लुक की फोटो हुई वायरल, फैंस को सताने लगी चिंता

‘बाहुबली’ फेम प्रभास फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। वे अपने चहेते स्टार के बारे में हर बात जानने के लिए बेकरार रहते हैं। प्रभास की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती है। हाल ही में प्रभास की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस फोटो में प्रभास का बाल्ड लुक दिखाई दे रहा है। वे एक पार्टी में ड्रिंक करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके सिर पर बहुत कम बाल दिखे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया “बिना विग के प्रभास।”

यह देख लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिए कि क्या प्रभास के सिर पर वाकई में बाल नहीं हैं और वे विग का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा उनसे सेहत से जुड़े सवाल करने लगे। बात बढ़ने पर प्रभास की टीम को सामने आकर सच्चाई बतानी पड़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम का कहना है कि यह फोटो रियल नहीं है बल्कि एआई जनरेटेड है। उनके बाल नहीं होने की खबर झूठी है और लोगों को कंफ्यूज करने के लिए तस्वीर फैलाई जा रही है।

प्रभास ने अब तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिल्म ‘द राजा साब’ की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज की जाने वाली है। इसके अलावा प्रभास को ‘स्पिरिट’, ‘फौजी’, ‘कल्कि 2’ और ‘सालार 2’ में देखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका