न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद भी ‘Sky Force’ को नहीं मिल रहा OTT खरीददार, क्या यह है वजह?

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘Sky Force’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन अब तक इसे कोई भी OTT पार्टनर नहीं मिला है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 12:05:25

100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद भी ‘Sky Force’ को नहीं मिल रहा OTT खरीददार, क्या यह है वजह?

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘Sky Force’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन अब तक इसे कोई भी OTT पार्टनर नहीं मिला है। 24 जनवरी 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म 1965 के भारत-पाक युद्ध में हुई भारत की पहली एयरस्ट्राइक पर आधारित एक देशभक्ति से भरपूर कहानी है, जिससे उम्मीद की जा रही थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। हालांकि, फिल्म की कमाई शुरुआती रिपब्लिक डे वीकेंड में अच्छी रही, लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई।

OTT प्लेटफॉर्म क्यों बना रहे हैं दूरी?

फिल्म की रिलीज़ से पहले ही अक्षय कुमार की हालिया फ्लॉप फिल्मों को देखते हुए कई OTT प्लेटफॉर्म इसे खरीदने को लेकर संकोच में थे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई ने उम्मीदें बढ़ा दी थीं। इसके बावजूद, रिपोर्ट्स के मुताबिक, OTT प्लेटफॉर्म इस फिल्म की वास्तविक कमाई और कीमत को लेकर संदेह जता रहे हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म की कमाई में ‘ब्लॉक बुकिंग’ यानी टिकटों की थोक बिक्री का असर हो सकता है, जिससे वास्तविक दर्शक संख्या को लेकर भ्रम बना हुआ है।

160 करोड़ के बजट के बावजूद OTT डील अटकी!

फिल्म का कुल बजट लगभग 160 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे निर्माताओं पर OTT डील के जरिए अच्छी रकम वसूलने का दबाव है। हालांकि, OTT प्लेटफॉर्म्स इस बात से भी सतर्क हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जितनी सफल दिख रही है, क्या उतनी ही दर्शकों की दिलचस्पी इसमें वाकई है? इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स अपनी इन्वेस्टमेंट को लेकर फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं, ताकि उन्हें उचित रिटर्न मिल सके।

बता दे, फिल्म को दिनेश विजान, अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। इसमें सारा अली खान और निम्रत कौर भी खास भूमिकाओं में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर जैसे नए निर्देशकों ने किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘Sky Force’ को जल्द ही कोई OTT प्लेटफॉर्म मिल पाता है या फिर यह फिल्म थिएट्रिकल रन के बाद भी डिजिटल डील के लिए संघर्ष करती रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ