न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

500 कुश्ती जीतकर बॉलीवुड में आए दारा सिंह, मुमताज के साथ की 16 फिल्में, 10 रहीं सुपरहिट

दारा सिंह ने 500 कुश्ती मुकाबलों में अजेय रहने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने एक्ट्रेस मुमताज के साथ 16 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 10 फिल्में सुपरहिट रहीं। रामायण में हनुमान का किरदार निभाकर वे घर-घर में लोकप्रिय हो गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 1:03:48

 500 कुश्ती जीतकर बॉलीवुड में आए दारा सिंह, मुमताज के साथ की 16 फिल्में, 10 रहीं सुपरहिट

भारत के महान सपूत दारा सिंह, जिन्हें ‘रुस्तम-ए-पंजाब’ और ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जैसे गरिमामय खिताबों से नवाजा गया, वो ना सिर्फ अखाड़े के बेताज बादशाह थे बल्कि फिल्मी दुनिया में भी अपनी बुलंद पहचान बना गए। उनकी गठीली काया, दमदार आवाज़ और आत्मविश्वास भरी आंखों ने उन्हें एक प्रेरणा बना दिया। दारा सिंह का जीवन साहस, संघर्ष और सम्मान की मिसाल रहा है। उन्होंने अपने दौर में कुश्ती को केवल खेल नहीं, बल्कि देश का गौरव बना दिया।

उनका सफर सिर्फ मिट्टी से लिपटे अखाड़े तक ही सीमित नहीं रहा। दारा सिंह ने लगभग 500 मुकाबले लड़े और हैरानी की बात यह कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। 1968 में उन्होंने अमेरिकी पहलवान लाऊ थेज को हराकर भारत को पहली बार फ्रीस्टाइल रेसलिंग में विश्व चैंपियनशिप दिलाई। यही नहीं, उन्हें अक्सर गामा पहलवान के समकक्ष माना गया, जिनकी तरह वे भी अपराजित रहे। दोनों ने विदेशी धरती पर भारत की ताकत का डंका बजाया और देशवासियों के आत्मसम्मान को नई उड़ान दी।

इतिहास गवाह है कि गामा पहलवान विभाजन के बाद पाकिस्तान चले गए, लेकिन दारा सिंह भारत में रहकर स्वतंत्र भारत की कुश्ती को नई ऊंचाई देते रहे। उनकी जीतों ने जहां गामा ने औपनिवेशिक भारत को हौसला दिया, वहीं दारा सिंह ने आज़ाद भारत में कुश्ती को सम्मान और पहचान दिलाई।

उनकी ताकत का एक किस्सा आज भी लोगों की जुबान पर है – जब उन्होंने 200 किलो वजनी ऑस्ट्रेलियन पहलवान किंग कॉन्ग को रिंग से उठाकर बाहर फेंक दिया था, तब मानो हर भारतीय के दिल में एक गर्व की लहर दौड़ गई थी। 55 की उम्र में विजयी विदाई लेते हुए उन्होंने आखिरी बार अखाड़े में कदम रखा और फिर हमेशा के लिए रेसलिंग को अलविदा कह दिया।

लेकिन उनका सफर यहीं नहीं थमा। उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और 1952 की फिल्म 'संगदिल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। दिलीप कुमार और मधुबाला जैसे दिग्गजों के साथ काम कर उन्होंने एक्टिंग में भी खुद को साबित किया। खास बात यह रही कि मुमताज के साथ उन्होंने 16 फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से 10 फिल्में सुपरहिट रहीं। दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया और दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं भी जोरों पर रहीं।

उनकी सबसे यादगार भूमिकाओं में से एक ‘हनुमान’ का किरदार रहा, जो उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' में निभाया। इस भूमिका के लिए उन्होंने नॉन-वेज खाना भी छोड़ दिया था, और आज भी लोग उन्हें उसी रूप में याद करते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने संसद तक का सफर तय किया और राज्यसभा के सदस्य के रूप में देश सेवा भी की।

दारा सिंह न सिर्फ एक महान पहलवान और अभिनेता थे, बल्कि वे सच्चे देशभक्त भी थे। आज भी उनकी पुण्यतिथि पर देश उन्हें श्रद्धा से याद करता है – एक ऐसा इंसान, जो हर मंच पर अपनी ताकत, संयम और संस्कारों से लोगों के दिलों पर राज कर गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक