न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’

चाय पीने का सही समय और ‘गोल्डन आवर’ क्या होता है, जानिए इस लेख में। सुबह, दोपहर या रात—कब चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद है और कब नुकसानदायक, पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 02 May 2026 8:59:27

चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’

भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। देश में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां दिन की शुरुआत चाय के बिना होती हो। सुबह की पहली चुस्की से लेकर शाम की थकान मिटाने तक, चाय हर किसी की दिनचर्या में शामिल रहती है। यहां तक कि अब हर्बल टी और ग्रीन टी पीने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन आज भी दूध वाली पारंपरिक चाय सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। हालांकि, ज्यादातर लोग चाय तो पीते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसे पीने का सही समय क्या है। आयुर्वेद और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एक ऐसा “गोल्डन आवर” होता है, जब चाय का सेवन शरीर के लिए अपेक्षाकृत बेहतर माना जाता है।

चाय पीने का गलत समय कब माना जाता है?

सेहत के लिहाज से कुछ समय ऐसे होते हैं जब चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। सबसे पहले, सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीना सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे लंबे समय में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी और अल्सर का खतरा बढ़ सकता है।

इसके अलावा, रात को सोने से ठीक पहले या कुछ घंटों के भीतर चाय पीना भी नींद की गुणवत्ता को खराब कर सकता है, जिससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति को पहले से एसिडिटी या गैस की परेशानी है, तो उसे चाय से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

भोजन से ठीक पहले या तुरंत बाद चाय पीना भी सही नहीं माना जाता, क्योंकि इससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इतना ही नहीं, आयरन सप्लीमेंट के साथ चाय का सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है। चाय में मौजूद टैनिन शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर देता है, खासकर पौधों से मिलने वाले नॉन-हीम आयरन पर इसका असर ज्यादा पड़ता है। इसलिए आयरन की दवा के साथ चाय लेने से बचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत