न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Cruise Ship Drug Case: आर्यन ने ड्रग्स लेने की बात कबूली, NCB ने प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के ठिकानों पर मारी रेड

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत याचिका खारिज हो गई है। आर्यन खान अब आर्थर रोड जेल की सलाखों के पीछे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 9:52:14

Cruise Ship Drug Case: आर्यन ने ड्रग्स लेने की बात कबूली,  NCB ने प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के ठिकानों पर मारी रेड

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत याचिका खारिज हो गई है। आर्यन खान अब आर्थर रोड जेल की सलाखों के पीछे है। नए नियम के मुताबिक, आर्यन और अन्य 5 आरोपियों को एक साथ बैरक नंबर 1 में बने स्पेशल क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया है। यह बैरक जेल के फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद है। हालांकि, जेल में यह प्रावधान है कि सजायाफ्ता होने से पहले आर्यन चाहे तो अपने पर्सनल कपड़े पहन सकते हैं।

किला कोर्ट से शुक्रवार को जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे अब सेशन कोर्ट में जमानत की अपील करेंगे। हालाकि, इस बीच पता चला है कि NCB की पूछताछ के दौरान आर्यन और अरबाज मर्चेंट ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की है। आर्यन ने कहा है कि वे चरस पीते हैं और क्रूज पार्टी के दौरान भी चरस लेने वाले थे। NCB ने अदालत में दिए पंचनामे में बताया है कि तलाशी के दौरान अरबाज ने जूते से ड्रग्स का पाउच निकाल कर दिया था। अरबाज के पास से 6 ग्राम चरस बरामद हुई थी।

फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के घर पर NCB की रेड

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में NCB की कार्रवाई जारी है। शनिवार को NCB ने फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के बांद्रा स्थित घर और ऑफिस पर रेड की है। इम्तियाज खत्री प्रोड्यूसर तो हैं ही, साथ ही बिल्डर भी हैं। उनकी INK इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी है। इम्तियाज का नाम अचित कुमार की पूछताछ में सामने आया है। अचित को NCB ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। बता दें इम्तियाज का नाम एक्टर सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में भी सामने आया था।

आर्यन की जमानत पर सोमवार को नई स्ट्रैटजी बनाएंगे वकील


आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे का कहना है कि पहले वे किला कोर्ट के आदेश की कॉपी देखेंगे और फिर सोमवार को तय करेंगे कि क्या करना है।

मानशिंदे ने शुक्रवार को कोर्ट में दलील दी थी कि आर्यन की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। वे बॉलीवुड से हैं और इनविटेशन पर क्रूज पर गए थे। उनके मोबाइल का डेटा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा उनके पास कुछ बरामद नहीं हुआ है।

मानशिंदे ने ये दलील भी दी थी कि आर्यन का परिवार मुंबई में रहता है। उनके पास भारतीय पासपोर्ट है और ऐसा नहीं है कि वे फरार हो जाएंगे। साथ ही कहा था कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ का सवाल ही नहीं उठता है, इसीलिए आर्यन को जमानत दी जानी चाहिए। वहीं NCB ने ये कहकर विरोध किया कि इस मामले में जमानत पर सुनवाई सेशन कोर्ट में होनी चाहिए।

आर्यन को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा

मिली खबर के अनुसार आर्यन को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा, उन्हें भी अन्य कैदियों की तरह सोने के लिए बिस्तर, चादर और तकिया दी जाएगी। नियम के अनुसार आर्यन को सिर्फ जेल का खाना दिया जा सकता है। हालांकि, अदालत के आदेश के बाद उन्हें घर का खाना भी दिया जा सकता है, लेकिन इस मामले में आर्यन के वकील ने अदालत से कोई अपील नहीं की है।

सुबह 6 बजे उठना होगा

आर्यन के लिए भी सुबह 6 बजे उठने का समय तय किया गया है। 7 बजे सुबह उन्हें ब्रेकफास्ट दिया जाएगा। संभवतः यह शीरा पोहा हो सकता है। सुबह 11 बजे उन्हें लंच दिया जाएगा। जेल नियम के अनुसार, डिनर में चपाती, सब्जी और दाल-चावल दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका