आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और मौनी रॉय स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने पर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने खुशी जाहिर की है और उम्मीद जताई है कि ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी शानदार प्रदर्शन करेगी। समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर के अनुसार मौनी रॉय ने बताया कि यह फिल्म कई कारणों से उनके लिए बहुत खास है। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा के बड़े जाने-माने सितारों के साथ काम करने का मौका मिला।'














