न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, सनी देओल की फिल्म ने रच दिया इतिहास, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जबरदस्त तूफान। सनी देओल की फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ कमाकर ‘धुरंधर’ समेत कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 24 Jan 2026 10:42:10

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, सनी देओल की फिल्म ने रच दिया इतिहास, पहले दिन कमाए इतने करोड़

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में कदम रखते ही बॉक्स ऑफिस का पूरा समीकरण बदल दिया है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा करने में सफल रही। बीते डेढ़ महीने से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को आखिरकार कड़ी टक्कर मिल गई है और सातवें हफ्ते में उसकी कमाई की रफ्तार साफ तौर पर धीमी पड़ती नजर आ रही है।

‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि फिल्म बड़ी ओपनिंग की ओर बढ़ रही है। इसकी एक बड़ी वजह इसका पहला भाग है, जो आज भी भारतीय सिनेमा की आइकॉनिक वॉर फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म को दुनियाभर में करीब 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर भव्य स्तर पर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही यह एक सोलो रिलीज है और ऊपर से गणतंत्र दिवस का लंबा वीकेंड नजदीक होने के कारण ट्रेड को इससे जबरदस्त कमाई की उम्मीदें थीं।

पहले ही दिन ‘धुरंधर’ को किया धराशायी

सैकनिल्क के मुताबिक, एडवांस बुकिंग और शुरुआती ट्रेंड्स से यह साफ हो गया था कि ‘बॉर्डर 2’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत करने जा रही है। खासतौर पर हिंदी 2D वर्जन में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पहले ही दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया और ‘धुरंधर’ के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

यह उपलब्धि इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन 28 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी। सनी देओल ने इस तरह पहले ही दिन कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, असली परीक्षा अब आने वाले दिनों में होगी, जब फिल्म का भविष्य दर्शकों की प्रतिक्रिया यानी वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ की सबसे बड़ी ताकत उसका पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ था, जिसकी बदौलत उसका दूसरा हफ्ता पहले हफ्ते से भी ज्यादा मजबूत रहा। ऐसे में सवाल यह है कि क्या गणतंत्र दिवस का लंबा वीकेंड ‘बॉर्डर 2’ के लिए भी वैसा ही गेमचेंजर साबित होगा?

इन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी टूटे

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे मजबूत कलाकारों वाली ‘बॉर्डर 2’ ने सिर्फ ‘धुरंधर’ को ही नहीं, बल्कि कई सुपरहिट फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान की ‘डंकी’, आमिर खान की ‘दंगल’, सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘वॉर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।

पहले दिन की कमाई (ओपनिंग डे कलेक्शन):

फिल्म कलेक्शन
धुरंधर 28 करोड़ रुपये
डंकी 29.2 करोड़ रुपये
दंगल 29.19 करोड़ रुपये
बजरंगी भाईजान 27.25 करोड़ रुपये
वॉर 2 29 करोड़ रुपये
शो दर शो बढ़ती ऑक्यूपेंसी ने दिखाई ताकत

‘बॉर्डर 2’ की सफलता का अंदाजा इसके थिएटर ऑक्यूपेंसी डेटा से भी लगाया जा सकता है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, वैसे-वैसे दर्शकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला।

बॉर्डर 2 – पहले दिन हिंदी (2D) ऑक्यूपेंसी:

सुबह के शो: 19.46%

दोपहर के शो: 26.33%

शाम के शो: 34.55%

रात के शो: 48.06%

शाम और रात के शोज़ में बढ़ती भीड़ यह साफ इशारा कर रही है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘बॉर्डर 2’ आने वाले दिनों में भी इसी रफ्तार को बनाए रख पाती है और बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड