Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज से पहले ही धूम, बॉर्डर 2 का एडवांस कलेक्शन उड़ा देगा होश, 24 घंटे में बिकी 53 हजार टिकट

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का एडवांस बुकिंग धमाका! 24 घंटे में 53,526 टिकट बिकीं और 1.69 करोड़ का कलेक्शन। गणतंत्र दिवस से 3 दिन पहले 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 20 Jan 2026 11:02:37

रिलीज से पहले ही धूम, बॉर्डर 2 का एडवांस कलेक्शन उड़ा देगा होश, 24 घंटे में बिकी 53 हजार टिकट

सनी देओल की 1971 भारत-पाक युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का इंतजार फैंस को लंबे समय से था। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नज़दीक आई, फैंस की उत्सुकता भी चरम पर पहुंच गई।

यूट्यूब पर ट्रेलर के 24 घंटे में मिले व्यूज के मामले में सनी देओल की फिल्म ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ चुकी ‘बॉर्डर 2’ अब बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका करने के मूड में है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह वॉर ड्रामा फिल्म 19 जनवरी सोमवार से एडवांस बुकिंग के लिए उपलब्ध कराई गई, और 24 घंटे के भीतर ही फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर दी।

एडवांस बुकिंग ने दिखाया फैंस का प्यार

1997 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ 24 घंटे में ‘बॉर्डर 2’ के 53,526 टिकट बिक चुके हैं, और इसका एडवांस कलेक्शन 1.69 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। अगर ब्लॉक सीटों को भी इसमें जोड़ा जाए तो कुल कमाई 4.56 करोड़ रुपये तक पहुँच सकती है।

तुलना करें तो सनी देओल की पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग इसी अवधि में काफी कम थी। ‘धुरंधर’ की 24 घंटे में 9 से 10 हजार टिकट बिकी थीं और कुल कलेक्शन 34 लाख रुपये था।
बॉर्डर 2 का कलेक्शन और शोज का आंकड़ा:

भाषा: हिंदी

फॉर्मेट: 2D

ग्रॉस कलेक्शन: 1.69 करोड़ रुपये

टिकट सोल्ड आउट: 53,526

शोज: 7,257

कहाँ मिली फिल्म को सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया

फिल्म को नेशनल सिनेमाचेन में कुल 7,257 शोज मिले हैं। जैसे-जैसे मांग बढ़ेगी, शोज भी बढ़ाए जाएंगे। ‘बॉर्डर 2’ को सबसे अच्छा रिस्पांस असम में मिला, जहाँ 24 घंटे में कुल 1.46 लाख टिकट बिक गई हैं। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में भी एडवांस बुकिंग ने शानदार कलेक्शन दर्ज किया।

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल (लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलर), वरुण धवन (मेजर होशियार सिंह दहिया), दिलजीत दोसांझ (एयरफोर्स ऑफिसर होशियार सिंह दहिया), अहान शेट्टी (नेवी ऑफिसर एम. एस. रावत), मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राना और आन्या सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म गणतंत्र दिवस से 3 दिन पहले, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका