बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए थोड़ी चिंता की खबर है। उनका हीरो एक्शन सीन शूट करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया है। टाइगर ने अपने एक्सीडेंट की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दी है।
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक कंक्रीट के वॉश बेसिन को तोड़ते हुए मेरा पैर टूट गया। मुझे लगा मैं कर लूंगा और अपने आपको ज्यादा मजबूत समझ रहा था। लेकिन मेरे बचाव में बेसिन भी टूट गया।'














