न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर पठान की तूफानी पारी, ओपनिंग डे पर ही वर्ल्‍डवाइड 100 करोड़ की कमाई

4 साल बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की जबरदस्त वापसी हुई है। फिल्म 'पठान (Pathaan)' ने पहले ही दिन सिर्फ देश में ही नहीं, बल्‍क‍ि विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्म ने विदेशों में पहले दिन 35 करोड़ रुपये से अध‍िक का कलेक्‍शन किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jan 2023 5:04:10

बॉक्स ऑफिस पर पठान की तूफानी पारी, ओपनिंग डे पर ही वर्ल्‍डवाइड 100 करोड़ की कमाई

4 साल बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की जबरदस्त वापसी हुई है। फिल्म 'पठान (Pathaan)' ने पहले ही दिन सिर्फ देश में ही नहीं, बल्‍क‍ि विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्म ने विदेशों में पहले दिन 35 करोड़ रुपये से अध‍िक का कलेक्‍शन किया है। देश में इस फिल्म ने इस फिल्‍म ने 55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है, वहीं 65.96 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। इस तरह इस फिल्‍म ने 'KGF: Chapter 2' के ओपनिंग डे की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 'KGF: Chapter 2' ने पहले दिन 52 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हिंदी में ओपनिंग डे पर सबसे ज्‍यादा कमाई के मामले में अब तक 52 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'KGF 2' पहले नंबर पर थी, जबकि दूसरे नंबर पर 50 करोड़ रुपये के साथ 'वॉर' और तीसरे नंबर पर 41 करोड़ रुपये के साथ 'बाहुबली 2' का नाम था। ओपनिंग डे पर 'पठान' ने वर्ल्‍डवाइड 100.96 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। 'पठान' बॉलीवुड की पहली फिल्‍म है, जिसने वर्ल्‍डवाइड पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया हो। जिस रफ्तार से इस फिल्‍म की बॉक्‍स ऑफिस पर शुरुआत हुई है, ऐसा लगता है कि फर्स्‍ट वीकेंड तक यह फिल्‍म कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। 'पठान' बुधवार के दिन रिलीज हुई है। ऐसे में इस फिल्‍म को 5 दिनों के वीकेंड का फायदा विदेशों में भी मिलेगा। जिस रफ्तार से फिल्‍म बढ़ रही है, अनुमान यही है कि यह फिल्‍म फर्स्‍ट वीकेंड में वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ रुपये का बिजनस आसानी से कर लेगी।

आपको बता दे, 'पठान' की एडवांस बुकिंग देश से पहले विदेशों में शुरू हुई थी। ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में इस फिल्‍म ने एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड बनाया। इसका असर ओपनिंग डे पर देखने को मिला है। विदेशों में 2500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई फिल्‍म को देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ा है। विदेशों में शाहरुख खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ उत्तरी अमेरिका में 'पठान' ने ओपनिंग डे पर 1.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 12.23 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। अमेरिका के साथ ही खाड़ी देशों में भी फिल्‍म को जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला है।

'पठान' हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। Sacnilk के मुताबिक, फिल्‍म ने तीनों भाषाओं में पहले दिन 65.96 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है और तीनों भाषाओं को मिलाकर ओपनिंग डे पर फिल्‍म का नेट कलेक्‍शन 55.9 करोड़ रुपये है। 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'पठान' देश में 5500 स्‍क्रीन्‍स पर और विदेशों में 2500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी