न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Shamshera: पंखे से उड़ाई जाती थी 10-15 किलो मिट्टी, मुंबई की गर्मी में पहने स्वेटर, घर जाकर 10-10 बार नहाते थे रणबीर कपूर

संजू चार साल बाद शमशेरा बनकर लौटा है। हम बात कर रहे है रणबीर कपूर की। अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का डायरेक्शन करण मल्होत्रा ने किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Jul 2022 7:02:09

Shamshera: पंखे से उड़ाई जाती थी 10-15 किलो मिट्टी, मुंबई की गर्मी में पहने स्वेटर, घर जाकर 10-10 बार नहाते थे रणबीर कपूर

संजू चार साल बाद शमशेरा बनकर लौटा है। हम बात कर रहे है रणबीर कपूर की। अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का डायरेक्शन करण मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त से टक्कर लेते दिखेंगे। संजय दत्त बनाम रणबीर कपूर इस साल की सबसे बड़ी टक्कर साबित होने वाली है।

अभिनेता रणबीर कपूर के लिए ये फिल्म बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म में रणबीर एक ऐसा किरदार निभाने जा रहे हैं जो आज से पहले उन्होंने कभी नहीं निभाया। आमतौर पर चॉकलेटी बॉय या रोमांटिक रोल निभाने वाले रणबीर शमशेरा में एक डाकू के रोल में हैं। खास बात ये है कि फिल्म में उनका डबल रोल है। रणबीर इन दिन फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है। इस बीच एक इंटरव्यू में रणबीर ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादों को शेयर किया और बताया कि ये फिल्म शूट करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था।

ranbir kapoor,shamshera,ranbir kapoor news,shamshera movie,bollywood news,gossips

इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग करना किसी बुरे सपने की तरह था। क्योंकि उन्हें हमेशा मिट्टी के सामने या मिट्टी में समा रहना पड़ता था। खासतौर से फाइट सीन्स के दौरान रणबीर के सामने पंखे से 10-15 किलो मिट्टी उड़ाई जाती जिससे उनके कान, नाक और आंखों तक में मिट्टी चली जाती थी लिहाजा फाइट सीन्स करना भी मुश्किल हो जाता था। उस वक्त पूरा शरीर मिट्टी से भर जाता था लिहाजा घर जाकर वो 10-10 बार नहाते थे लेकिन फिर भी मिट्टी नहीं हटती थी। उस समय उन्हें डायरेक्टर पर गुस्सा भी आता था लेकिन अब उन्हें इसी मेहनत पर खुशी भी है।

इस फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई के गोरेगांव में बड़ा सा सेट तैयार किया गया था। किलेनुमा इस सेट पर फिल्म की शूटिंग होती थी लेकिन फिल्म की लोकेशन के मुताबिक रणबीर कपूर को मुंबई की बेतहाशा गर्मी में भी स्वेटर पहनकर शूटिंग करनी पड़ती जो वाकई एक टफ चैलेंज था।

ranbir kapoor,shamshera,ranbir kapoor news,shamshera movie,bollywood news,gossips

निर्देशक करण मल्होत्रा न कही ये बात

निर्देशक करण मल्होत्रा ने खुलासा किया, 'रणबीर ने शमशेरा और बल्ली की भूमिकाओं को निभाने के लिए बहुत मेहनत की है। फिल्म के लिए स्पेशल बॉडी बनाने के पीछे उनकी यह सोच थी कि दर्शक उनकी आंतरिक शक्ति को महसूस करें और हर बार उन्हें स्क्रीन पर देख कर रोमांचित हो। इसलिए मैंने रणबीर को एक ऐसी बॉडी बनाने के लिए प्रेरित किया, जिसने फिल्म में उनके किरदार को और मजबूती दी।'

वे कहते हैं, 'मेरा इरादा कभी भी उनके शरीर को बेडौल बनाने का नहीं था। बल्कि फिल्म के कैरेक्टर के लिए उसे और बेजोड़ बनाने का था। और मैं यह बहुत विश्वास के साथ कह सकता हूं कि रणबीर ने दोनों किरदारों में अपनी मानसिक और शारीरिक ताकत को महसूस कराने के लिए कड़ी मेहनत की है। यही वजह है कि वह शमशेरा के हर फ्रेम में शानदार दिखते हैं।'

क्या है फिल्म की कहानी?

शमशेरा की कहानी काज़ा के काल्पनिक शहर में स्थापित है, जहां एक योद्धा जनजाति को क्रूर सत्तावादी जनरल शुद्ध सिंह द्वारा कैद में रखकर प्रताड़ित किया जाता है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो पहले गुलाम बना, फिर गुलामों का नेता और आखिर में अपने कबीले के लिए एक लीजेंड बन गया। वह अपने कबीले की आजादी और सम्मान के लिए अथक संघर्ष करता है। उसका नाम शमशेरा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत