न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हेरा फेरी 3' : कार्तिक आर्यन नहीं लेंगे अक्षय कुमार की जगह, मेकर्स ने हटाया फिल्म से राजू का किरदार!

एक बार जब यह तय हो गया कि अक्षय अब हेरा फेरी फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा नहीं होंगे, तो उनके कैरेक्टर राजू को पूरी तरह से हटा दिया गया। हेरा फेरी 3 में अक्षय का किरदार नहीं होगा। कार्तिक आर्यन एक नया किरदार निभा रहे हैं जिसे हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में पेश किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Nov 2022 6:07:48

'हेरा फेरी 3' : कार्तिक आर्यन नहीं लेंगे अक्षय कुमार की जगह, मेकर्स ने हटाया फिल्म से राजू का किरदार!

फैंस को 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइज़ी में किसी भी कीमत पर अक्षय कुमार चाहिए। दरअसल, फिल्म के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को फाइनल किया गया है। इस खबर के बाद अक्षय के फैंस बेहद निराश हुए हैं। तब से ही हेरा फेरी 3 में अक्षय को वापस कास्ट करने की मांग की जा रही है। कई लोग के लिए अक्षय के बिना 'हेरा फेरी' की कल्पना करना मुश्किल है। वैसे इस फिल्म की सच्चाई कहीं ज्यादा मसालेदार और विवादास्पद है। कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार की जगह नहीं ली है। एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, 'एक बार जब यह तय हो गया कि अक्षय अब हेरा फेरी फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा नहीं होंगे, तो उनके कैरेक्टर राजू को पूरी तरह से हटा दिया गया। हेरा फेरी 3 में अक्षय का किरदार नहीं होगा। कार्तिक आर्यन एक नया किरदार निभा रहे हैं जिसे हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में पेश किया जाएगा।'

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हेरा फेरी 3 में परेश रावल और सुनील शेट्टी फिर साथ आएंगे। इनकी मस्ती में शामिल होंगे कार्तिक आर्यन। दरअसल, इन दिनों कार्तिक आर्यन निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद बने हुए हैं। पहले 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiya 2) और अब 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) में उन्होंने खिलाड़ी कुमार को रिप्लेस किया।

90 करोड़ मांगे

वहीं, बॉलीवुड गलियारों में यह भी खबर है कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए 90 करोड़ की मोटी रकम मांगी थी और मेकर्स के साथ कुछ बात नहीं बनी। इसलिए मेर्क्स ने कार्तिक आर्यन को चुना मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हेरा फेरी 3' के लिए कार्तिक ने 30 करोड़ चार्ज किए। वैसे अक्षय ने फिल्म को न करने का कारण कुछ और बताया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और इसलिए वो आज के समय को देखते हुए इस फिल्म में दिलचस्पी नहीं दिखा पा रहे हैं।

वहीं, बात करें कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट (Kartik Aaryan workfront) की तो जल्द ही कार्तिक फिल्म 'फ्रेडी' में दिखाई देंगे। ये सस्पेंस थ्रिलर मूवी अगले महीने यानी 2 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा एक्टर कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' में रोमांस करते हुए भी नजर आएंगे। इन फिल्मों के अलावा कार्तिक के पास इस वक्त 'कैप्टन इंडिया', 'शहजादा' और 'आशिकी 3' जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत