न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हुआ खुलासा, आखिर क्यों हमेशा पैपराजी पर भड़कती हैं जया बच्चन, वजह आपको भी कर देगी हैरान

जया बच्चन अक्सर मीडिया के साथ अपने बुरे बिहेवियर को लेकर चर्चा में बनी रहती है। जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। ज्यादातर वह मीडिया फोटोग्राफर्स पर गुस्सा निकालती ही नजर आती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Oct 2022 11:11:32

हुआ खुलासा, आखिर क्यों हमेशा पैपराजी पर भड़कती हैं जया बच्चन, वजह आपको भी कर देगी हैरान

जया बच्चन अक्सर मीडिया के साथ अपने बुरे बिहेवियर को लेकर चर्चा में बनी रहती है। जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। ज्यादातर वह मीडिया फोटोग्राफर्स पर गुस्सा निकालती ही नजर आती हैं। चाहे वह कोई पार्टी हो या इवेंट या फिर एयरपोर्ट जया बच्चन अक्सर फोटो ग्राफर्स से चिढ़ती ही दिखाई दी हैं। हाल ही में जया ने अपने इस बिहेवियर की वजह जाहिर की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटीशियन जया बच्चन का मानना है कि मीडिया हमेशा ही सेलेब्स को स्टीरियोटाइप करती नजर आती है और इसमें वह दोराय नहीं समझती हैं। नातिन नव्या नंदा की पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड 'लाइमलाइट एंड लेमन्स' पर जया बच्चन कहती हैं कि वह नफरत करती हैं उन लोगों से जो उनकी पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी करते हैं। अपनी बात रखते हुए जया ने कहा, 'मुझे वो लोग बिल्कुल पसंद नहीं जो मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछता हैं और झूठ बोलकर अपना पेट भरते हैं। इसलिए मैं हमेशा उनसे कहती थी आप लोगों को शर्म आनी चाहिए।' बता दे, नव्या नवेली नंदा खुद का पॉडकास्ट चलाती हैं, जिसका नाम है 'व्हॉट द हेल नव्या'।

इसपर नव्या कहती हैं कि तो यह बात तो आपको शुरू से पता थी कि अगर आप एक एक्ट्रेस बनेंगी तो आपके साथ ऐसा होगा। जया बच्चन ने कहा कि हां पता थी, लेकिन मैंने अपनी लाइफ केटर नहीं की और न ही कभी एंडॉर्स की है, जिस तरह से वो लोग आते हैं, मुझे खराब महसूस होता है। मैं अपसेट हो जाती हूं। मैं यह आज नहीं कह रही हूं। मैं यह अपने करियर के पहले दिन से कहती आ रही हूं। मुझे कोई परेशानी नहीं, अगर तुम मेरे काम से जुड़ी बात करोगे। आप अगर कहोगे कि यह खराब एक्ट्रेस हैं। इन्होंने यह फिल्म खराब की है। यह अच्छी नहीं लग रही हैं। यह सब ठीक है, क्योंकि वह विजुअल मीडिया है। लेकिन बाकी की मेरी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें मुझे खराब लगती हैं। लोग आते हैं, कुछ सेकंड के लिए देखते हैं और फिर चले जाते हैं। क्या हो रहा है ये। इस तरह थोड़ी न होता है कि आओ, फोटो क्लिक करो और चले जाओ। मत आओ न फोटो लेने।

ट्रोलर्स पर भी जया ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर लोग मेरे खराब मुंह और गुस्से वाले मुंह को दिखाकर अपनी दुकान चलाना चाहते हैं और यूट्यूब, इंस्टाग्राम या ट्विटर पर अपना कॉन्टेंट बेचना चाहते हैं तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। करते रहो। मैं ध्यान नहीं देती। पर्सनली मुझे लेकर वह कुछ भी सोच सकते हैं, मेरे काम को लेकर एक राय रख सकते हैं, मुझे खराब बोल सकते हैं, मेरे मुंह को खराब तरह से दिखा सकते हैं, मैं खराब एक्टर हूं, कह सकते हैं, लेकिन मेरे पर्सनल कैरेक्टर के बारे में चीजें लिखना गलत है। मेरे बारे में लिखते हैं कि इन्हें केवल गुस्सा कैसे होना है, यही आता है। अरे गुस्सा? हां मैं होऊंगी, क्योंकि आप मेरी पर्सनल लाइफ में दख्लअंदाजी कर रहे हैं। जब मैं कहीं जा रही हूं तो आप मेरी फोटो ले रहे हैं। क्यों? मैं इंसान नहीं हूं क्या जो फोटो ले रहे हो?

जया बच्चन का यह भी कहना है कि ये लोग सेलेब्स के वीडियोज लेते हैं और उसे अलग-अलग कट करके अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर लगाते हैं। मीडिया वाले क्या लेते हैं और फिर क्या करके लगाते हैं, दोनों चीजें अलग हैं। तो आपके पास आजादी है ये सब करने की, लेकिन मेरी आजादी का क्या? कुछ लोग कॉमेंट करते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि मेरी ओर से उन्हें रिएक्शन मिलेगा। उसपर बात होगी। फिर उसपर तू-तू-मैं-मैं होगी। तो कुछ सैलेब्स ऐसा भी मैं देखती हूं, जिन्हें यह करना अच्छा लगता है।

बता दें कि कुछ समय पहले भी जया और नव्या को साथ में नजर आई थी। इस दौरान जया ने फोटोग्राफर्स को उनकी फोटोज क्लिक करने से पहले पूछा था कि आप लोग कौन हो? क्या आप मीडिया से हैं? कौनसी मीडिया से हैं? जया बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और इसको लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने की रामचरितमानस कहां है? राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया जवाब, पूर्व IAS के आरोपों का किया खंडन
सोने की रामचरितमानस कहां है? राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया जवाब, पूर्व IAS के आरोपों का किया खंडन
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो