हाल ही में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने घर पर प्री दिवाली बैश का आयोजन किया। इस पार्टी में तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की और सभी को लुक्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। पार्टी में एक्ट्रेस कृति सैनन भी पहुंची। एक्ट्रेस ने इस दौरान व्हाइट एंड गोल्डन साड़ी पहनी हुई थी और बालों को खुला छोड़ा हुआ था। कृति सैनन का लुक देख सबकी निगाहे एक्ट्रेस पर थी टिक गई। सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान अपनी और खेंचा वे था एक्ट्रेस का ट्यूब ब्लाउज। एक नजर में देखने में लगता है कि जैसे कृति ने इस दौरान ब्लाउज ही कैरी नहीं किया था। लेकिन गौर करने पर कृति का लुक साफ दिखाई दे रहा है। अब जब कृति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो फैंस की नजरे एक्ट्रेस के इस साड़ी लुक से हटने का नाम नहीं ले रही हैं।














