न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 500 से ज्यादा फिल्म कर चुके अनुपम इसलिए रहते हैं किराए के घर में, सेलिना ने पिता को यूं किया याद

अनुपम खेर (70) फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में शुमार किए जाते हैं। उन्हें दर्शकों का मनोरंजन करते 4 दशक के करीब हो गए हैं। अनुपम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 8:48:37

2 News : 500 से ज्यादा फिल्म कर चुके अनुपम इसलिए रहते हैं किराए के घर में, सेलिना ने पिता को यूं किया याद

अनुपम खेर (70) फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में शुमार किए जाते हैं। उन्हें दर्शकों का मनोरंजन करते 4 दशक के करीब हो गए हैं। अनुपम हर प्रकार के रोल में फिट बैठते हैं। वे अब तक 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही अनुपम की एक्टर और डायरेक्टर के रूप में तन्वी द ग्रेट फिल्म रिलीज हुई थी। इसका सबजेक्ट बहुत अच्छा होने के बावजूद इसे बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि अनुपम ने आज तक अपना घर नहीं खरीदा और वे किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं। अनुपम ने अब इसकी वजह बताई है।

एक इंटरव्यू में अनुपम ने कहा कि गौतम बुद्ध ने भी एक साधारण जीवन जीने के लिए अपनी सारी दौलत और सुख-सुविधाओं को त्याग दिया था। जिंदगी में बस कुछ चीजों की जरूरत होती है। रहने के लिए एक घर, एक कार और साथ काम करने के लिए एक-दो लोग। घर तो घर ही होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उसे किराए पर लेते हैं या उसके मालिक हैं। मैं इस मायने में महत्वाकांक्षी हूं कि मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें, लेकिन यह अलग बात है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि सिर्फ अमीर होने की वजह से मुझे एक बड़ा घर खरीदना होगा या चांदी की रोटी और सोने का खाना होगा।

जब कोई व्यक्ति चला जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके द्वारा छोड़ी गई संपत्ति को लेकर कुछ विवाद होने की संभावना होती है। पैसे बांटने में कम विवाद होता है। मैंने बुजुर्ग लोगों को देखा और उनसे बात की है और उनकी कहानियां बहुत ही दर्दनाक हैं। किसी को उसके बेटे ने घर से निकाल दिया है। किसी को उसकी संपत्ति पर दस्तखत करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मेरे घर में इस तरह की बातें नहीं होतीं। मैं अपनी मृत्यु के बाद किसी भी पारिवारिक कलह से बचना चाहता था, इसलिए मैंने संपत्ति न रखने का फैसला किया।

कारगिल युद्ध के दौरान सेना में कार्यरत थे सेलिना के पिता विक्रम कुमार जेटली

आज शनिवार (26 जुलाई) को कारगिल विजय दिवस के 26 साल होने पर देश के लोग बहादुर सैनिकों को याद कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने फेसबुक पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने दिवंगत पिता कर्नल विक्रम कुमार जेटली को याद किया, जो कारगिल युद्ध के दौरान सेना में कार्यरत थे। सेलिना ने वीडियो में कहा, “अपने बेटों के अंतिम संस्कार में माता-पिता की नम आंखें, अपने पतियों को खो चुकीं युवा पत्नियों का दर्द और बच्चों की सिसकियां। यह सिर्फ खबर नहीं थी, यह एक ऐसा दर्द था जो हवा में गहराई तक समाया हुआ था।

कारगिल युद्ध के दिनों में हमारा परिवार हर एक फोन कॉल से घबरा जाता था। एक बेटी होने के नाते मैं अपने पिता की विरासत को हमेशा संभाल कर रखती हूं। मेरे पिता ने हर दिन सैनिक के रूप में जीवन को जिया। मैं उस समय किशोरावस्था में थी। हमारी सांसें थमी हुई थीं। खबर का इंतजार कर रहे थे। हर अनजान नंबर से आने वाली कॉल से डर रहे थे। सेना की वर्दी केवल सैनिक ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार पहनता है; महिलाओं से लेकर बच्चों और बुजुर्गों तक सभी एक मूक योद्धा होते हैं। कारगिल के दौरान मेरा छोटा भाई स्कूल में था, लेकिन जंग ने उस पर गहरा प्रभाव डाला था।

इसने उसके जीवन की दिशा तय की और वह भारतीय सेना में शामिल हो गया। हमारे लिए, कारगिल राष्ट्रीय इतिहास का सिर्फ एक अध्याय नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा क्षण है जो सेवा और बलिदान की पीढ़ियों में गूंजता रहा। आज जब पूरा देश कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है, यह देखकर गर्व तो होता है, लेकिन एक गहरा दुख भी है जो कभी पूरी तरह से कम नहीं होता। जब मैं देश को कारगिल को इतने सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करते हुए देखती हूं, तो मुझे न केवल एक नागरिक के रूप में, बल्कि एक सैनिक की बेटी और पोती के रूप में भी देखा जाता है। लेकिन मुझे उसकी कीमत भी याद है।”

बता दें कि सेलिना ने साल 2011 में ऑस्ट्रिया के उद्यमी और होटल चलाने वाले पीटर हाग के साथ शादी की थी। उनके साल 2012 में जुड़वा बच्चे विंस्टन और विराज हुए। बाद में साल 2017 में वे फिर से जुड़वां बच्चों शमशेर और आर्थर के माता-पिता बने। हालांकि शमशेर का निधन हो चुका है। सेलिना ‘नो एंट्री’, ‘जवानी दीवानी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘मनी है तो हनी है’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘थैंक्यू’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज