न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ को किया जा रहा ट्रॉल, फैंस से मिली यह सलाह, इस एक्टर ने बताया साल में 2 बार बर्थडे मनाने का किस्सा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वे टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 2:16:14

2 News : अमिताभ को किया जा रहा ट्रॉल, फैंस से मिली यह सलाह, इस एक्टर ने बताया साल में 2 बार बर्थडे मनाने का किस्सा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वे टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) को होस्ट कर रहे हैं। फिलहाल अमिताभ अपने काम के बजाय किसी और कारण से खबरों में हैं। अमिताभ ने हाल ही में मुंबई के सबसे लोकप्रिय गणपति पंडाल लालबागचा राजा को 11 लाख रुपए का दान दिया है। बिग बी ने यह दान अपनी टीम के जरिए साइन किया हुआ चेक भेजकर किया, जिसे पंडाल समिति ने स्वीकार कर लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रस्ट के सचिव सुधीर साल्वी चेक स्वीकार करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि अमिताभ को इसके लिए भी ट्रॉल किया जा रहा है। यूजर्स ने सवाल उठाया कि इस वक्त जब पंजाब भीषण बाढ़ से जूझ रहा है, तब इतनी बड़ी राशि वहां दान क्यों नहीं की गई। एक यूजर ने लिखा, “पंजाब के लिए करते तो ज्यादा खुशी मिलती।” दूसरे ने टिप्पणी की, “भगवान को देने से कुछ नहीं होगा, इंसानों की मदद कीजिए।” तीसरे ने कहा, “अगर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को ये राशि दी जाती, तो सच में गणपति बप्पा के पास ही पहुंच जाती।” चौथे ने लिखा, “इस पैसे को वहां दान करो, जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, इतनी ज्यादा बाढ़ आई है, वहां इसकी ज्यादा जरूरत थी।”

पांचवें ने लिखा, “पंजाब की मदद के लिए भी दे देते।” छठे ने लिखा, “पंजाब, हिमांचल और उत्तराखंड के लिए दान करो, मंदिरों में पैसों की कमी नहीं है।” सातवें ने लिखा, “पंजाब की हेल्प के लिए भी दे दो बाबूजी। भगवान की हेल्प करने से कुछ नहीं होगा। इंसानों की करो।” आठवें ने कमेंट किया, “11 लाख देकर शान दिखा दी अमिताभ जी। ये पैसा बाढ़ पीड़ित को दे देते तो क्या जाता। शान कम हो जाती आपकी। बड़े लोग छोटी सोच।” नौवें ने लिखा, “बच्चन साहब, प्लीज 500 बाढ़ पीड़ित परिवारों को गोद ले लीजिए। वो बेहतर होगा।”

दसवें ने कहा, 'यहां दान देने से कोई फायदा नहीं। इससे किसी गरीब इंसान की मदद नहीं होगी।” इसी तरह लगभग सभी यूजर्स का कहना है कि अमिताभ को अन्य कई सितारों की जैसे पंजाब की मदद के लिए आगे आना चाहिए था। बता दें पंजाब इस समय साल 1988 के बाद की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। प्रदेश के 1300 से ज्यादा गांव जलमग्न हो चुके हैं। भारी बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,amitabh troll,amitabh punjab,amitabh ganeshotsava,pankaj tripathi,actor pankaj tripathi,pankaj tripathi birthday

पंकज त्रिपाठी ने इंटरव्यू में खुद बताया दो बार जन्मदिन मनाने का किस्सा

अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए पंकज ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। वे मिर्जापुर सीरीज के 'कालीन भैया' से लेकर कई फिल्मों में दमदार रोल कर चुके हैं। आज हम आपको पंकज से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं, जिसका खुलासा खुद एक्टर ने किया था। दरअसल पंकज का जन्मदिन साल में दो बार मनाया जाता है।

एक इंटरव्यू में पंकज बताया था कि 5 सितंबर को मेरा जन्मदिन मनाया जाता है, लेकिन इसमें भी एक कहानी है। इस पूरी गड़बड़ी के पीछे मेरे बड़े भाई और टीचर की भूमिका रही। जब मेरा स्कूल में एडमिशन हुआ, तब सटीक जन्मतिथि याद न होने पर टीचर ने सुझाव दिया कि 5 सितंबर यानी टीचर्स डे और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन दर्ज करा दिया जाए।

भाई ने भी सहमति दे दी और यही तारीख स्कूल के कागजों में लिख दी गई। शायद टीचर ने कहा होगा, तारीख याद नहीं है तो 5 सितंबर डाल दो। दिन अच्छा है, टीचर्स डे है। बस वहीं से मेरे दो जन्मदिन का झमेला शुरू हो गया। आज भी पंकज के कई फैंस उन्हें 5 सितंबर को बर्थडे विश करते हैं। दूसरी ओर पंकज के करीबी जानकार और परिवारजन 28 सितंबर को सेलिब्रेट करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह