Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : KBC के 25 साल पूरे होने पर अमिताभ ने लिखा…, शोएब ने कहा, दीपिका के फिर हो सकता है कैंसर

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (82) ने कई सालों तक नं.1 एक्टर के रूप में बॉलीवुड पर राज किया। फिल्म इंडस्ट्री में 70-80 का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 1:07:37

2 News : KBC के 25 साल पूरे होने पर अमिताभ ने लिखा…, शोएब ने कहा, दीपिका के फिर हो सकता है कैंसर

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (82) ने कई सालों तक नं.1 एक्टर के रूप में बॉलीवुड पर राज किया। फिल्म इंडस्ट्री में 70-80 का दशक उनके लिए स्वर्णिम काल था। वैसे फिल्मों में आज भी फैंस पर अमिताभ का जादू सिर चढ़कर बोलता है। भले ही अब वे कम फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाले प्यार में कोई कमी नहीं दिखती। अमिताभ ने बड़े पर्दे पर तो अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे ही साथ ही वे छोटे पर्दे पर भी बड़े स्टार बने हुए हैं। अमिताभ कई सालों से रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) होस्ट कर रहे हैं। वे इसकी इतनी बेहतरीन ढंग से प्रस्तुति करते हैं कि उनके बिना इस शो की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

शो और अमिताभ एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं। अमिताभ शो के दौरान खुद से जुड़े दिलचस्प किस्सों को साझा करते हैं। साथ ही कंटेस्टेंट और ऑडियंस के साथ उनकी मस्ती और तालमेल भी देखते ही बनते हैं। यह एक ऐसा शो है जिसने अमिताभ के करिअर को पुनर्जीवन दिया था। इस बीच बिग बी ने गुरुवार को अपने टेलीविजन सफर को याद किया। इंस्टाग्राम पर अमिताभ ने KBC के नए सीजन की तैयारी करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने याद किया कि 3 जुलाई 2000 को इसी दिन शो का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था।

उन्होंने लिखा, “आज 3 जुलाई, 2025 को, जब मैं इस साल के KBC सीजन की तैयारी कर रहा हूं, मुझे केबीसी टीम द्वारा बताया गया कि 3 जुलाई 2000 को केबीसी का पहला प्रसारण हुआ था…25 वर्ष, केबीसी का जीवन!” अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर भी एक इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए लिखा, “जल्दी सो जाओ काम पर जाना है, काम भी जल्दी शुरू होगा, समय पर होना है।

केबीसी के काम की शूटिंग पर, 3 जुलाई, 2025, गुरुवार शाम 5:30 बजे, पता ही नहीं चला। अभी केबीसी टीम से पता चला कि, आज, 3 जुलाई 2025, 25 साल पहले केबीसी का पहला प्रसारण हुआ था। अच्छा 25 साल बीत गए। कुछ पता ही नहीं चला, और 25 वर्ष, साल गुजर गए।” अमिताभ के फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका