न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या में फिर जमीन के मालिक बने अमिताभ बच्चन, राम मंदिर के पास बनाएंगे खास स्मारक

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में एक और जमीन खरीदी है। यह जमीन उनके पिता, प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में स्मारक बनाने के उद्देश्य से ली गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 2:56:47

अयोध्या में फिर जमीन के मालिक बने अमिताभ बच्चन, राम मंदिर के पास बनाएंगे खास स्मारक

‘सदी के महानायक’, ‘बॉलीवुड के शहंशाह’, ‘एंग्री यंगमैन’ और ‘बिग बी’ के नाम से मशहूर भारतीय सिनेमा के दिग्गज अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे अमीर कलाकारों में से एक हैं। फिल्मों और टीवी शो के अलावा, उनकी कमाई के कई और भी स्रोत हैं, जिनमें प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट भी शामिल है। अब उन्होंने एक बार फिर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में जमीन खरीदी है।

2024 में अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 4.54 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी थी, और अब उन्होंने यहां एक और बड़ी डील की है। बताया जा रहा है कि यह सौदा अमिताभ बच्चन और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर बनाए गए ट्रस्ट की ओर से राजेश ऋषिकेश यादव द्वारा किया गया है। यह जमीन श्रीराम मंदिर से करीब 10 किलोमीटर दूर तिहुरा मांझा इलाके में स्थित है और लगभग 54,454 स्क्वायर फीट में फैली हुई है।

हरिवंश राय बच्चन की याद में बनेगा मेमोरियल, अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी जमीन

अमिताभ बच्चन ने अपने दिवंगत पिता और प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में अयोध्या में जमीन खरीदी है, जिसके लिए 86 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जमीन न तो उनकी पत्नी के नाम होगी और न ही उनके बच्चों के, बल्कि इसे हरिवंश राय बच्चन के सम्मान में स्मारक बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जमीन का उपयोग किसी सामाजिक या धार्मिक कार्य के लिए भी किया जा सकता है। अयोध्या के स्टैंप और रजिस्ट्रेशन विभाग के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि बिक्री प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब यह साफ होगा कि इस जमीन का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाएगा, जब स्थानीय विकास प्राधिकरण से बिल्डिंग प्लान को मंजूरी मिल जाएगी।

हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट की हुई थी शुरुआत

अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में साल 2013 में हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना की थी। इस ट्रस्ट का उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए धन एकत्रित करना था। हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि थे, जिनका 18 जनवरी 2003 को मुंबई में निधन हो गया था। उनके सम्मान में स्थापित यह ट्रस्ट आज भी उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल