न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्मोकिंग-शराब-चापलूसी से दूर अमीषा नहीं थीं किसी कैंप का हिस्सा, स्टारकिड्स पर तंज कस सुनाई खरी-खरी

एक्ट्रेस अमीषा पटेल भले ही अब फिल्मी दुनिया में उतनी एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अमीषा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 12:36:59

2 News : स्मोकिंग-शराब-चापलूसी से दूर अमीषा नहीं थीं किसी कैंप का हिस्सा, स्टारकिड्स पर तंज कस सुनाई खरी-खरी

एक्ट्रेस अमीषा पटेल भले ही अब फिल्मी दुनिया में उतनी एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अमीषा किसी की भी परवाह किए बगैर बिंदास अंदाज में अपने मन की बात कहती हैं। हाल ही जूम को दिए एक इंटरव्यू में अमीषा ने बताया कि किसी भी कैंप का हिस्सा बनना किसी एक्टर के लिए जरूरी है या नहीं। अमीषा ने खुद को आउटसाइडर बताते हुए कहा कि आपके लिए इंडस्ट्री में तब और ज्यादा मुश्किल होती है, जब यहां से आपका पति या बॉयफ्रेंड न हो। बिना खुद को पावर कपल के रुप में प्रेजेंट करने पर भी कई बार मुश्किल हो जाता है।

दूसरों से कम सपोर्ट मिलता है और उनके पास भी आपको सपोर्ट करने की कोई खास वजह नहीं है क्योंकि आप एक आउटसाइडर हैं। हालांकि फिल्मों में आते ही मुझे ‘कहो ना प्यार है’, ‘गदर’, ‘हमराज’, ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्में मिलीं। अजय देवगन, सलमान खान, संजय दत्त, आमिर खान और कई बड़े निर्माता-निर्देशकों के साथ मैंने काम किया है। हर बार दर्शकों ने प्यार दिया। यही जरूरी है, न कि आप किसी कैंप से हैं। मैं किसी कैंप से नहीं थी, क्योंकि मैं स्मोकिंग नहीं करती थी, शराब नहीं पीती थी, किसी को काम के लिए मस्का नहीं लगाती थी। मुझे जो काम मिला, वो मेरी प्रतिभा के कारण मिला। कई लोग मुझे पसंद नहीं करते थे।

बुरा लगता था कि आप किसी और से ज्यादा किसी रोल को पाने के हकदार हैं, लेकिन वह आपको नहीं देते हैं, क्योंकि आप पार्टी नहीं करती हैं। खैर मैं खुश हूं, क्योंकि मुझे वह नहीं बनना था। आज के स्टार किड्स इस इंडस्ट्री के नियम के अनुसार चल रहे हैं, पार्टी में जाते हैं, कैंप्स का हिस्सा हैं, लेकिन उनकी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता देखें, तो पता चलता है ये सारी चीजें उनकी मदद नहीं कर रही हैं। कई स्टारकिड्स तो ऐसे हैं, जिनकी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज भी नहीं हो रही हैं।

ओटीटी पर फिल्म लाना पड़ रहा है। दर्शकों को फर्क नहीं पड़ता है कि आप किसी कैंप से हैं या नहीं, वह बस चाहते हैं कि आप अच्छा काम करें। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में देखा गया है कि स्टारकिड्स की फिल्में सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर आई हैं। इनमें सुहाना खान, इब्राहिम अली खान, खुशी कपूर, जुनैद खान जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।

ameesha patel,actress ameesha patel,ameesha movies,ameesha films,gadar,gadar 2,kaho naa pyaar hai,sunny deol,ameesha starkids

‘इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स और महंगे डिजाइनर कपड़ों से कोई सुपरस्टार नहीं बनता’

अमीषा ने आगे कहा कि आज के स्टारकिड्स को लगता है कि नाम, शोहरत और फैन फॉलोइंग विरासत में मिलती है, लेकिन ऐसा नहीं होता। दर्शक अब असली टैलेंट और सच्चाई से जुड़ते हैं, बनावटीपन और घमंड से नहीं। इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स और महंगे डिजाइनर कपड़े पहन लेने से कोई सुपरस्टार नहीं बनता। कैमरे के सामने जो सच्चाई है, वही स्क्रीन पर नजर आती है। नए कलाकारों को अभिनय की गहराई और मेहनत की असली अहमियत को समझना होगा।

दो साल पहले आई अमीषा की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अमीषा का मानना है कि इस फिल्म की सफलता की असली वजह भावनात्मक जुड़ाव, पारिवारिक मूल्य और अभिनय में सच्चाई थी। अमीषा ने कहा कि ‘गदर 2’ ने बता दिया कि दर्शक आज भी साफ-सुथरी, भावनात्मक और दिल से जुड़ी कहानियों को पसंद करते हैं। ओवरएक्टिंग और ग्लैमर दिखावा लंबे समय तक नहीं टिकता। बता दें अमीषा ने साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। यह ऋतिक रोशन की भी डेब्यू फिल्म थी, जो सुपरहिट रही।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह